बिहार के मुजफ्फरपुर में खाकी की आड़ में पद के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है. न्याय की उम्मीद में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि मामले के अनुसंधानकर्ता सब-इंस्पेक्टर द्वारा ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. मामला सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस अनुशासन और मर्यादा के उल्लंघन के आरोप में अहियापुर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर एवं अनुसंधानकर्ता ललन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उन पर एक महिला से फोन पर कथित रूप से अनुचित और अमर्यादित बातचीत करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह मामला अहियापुर थाना कांड संख्या 1416/26 से जुड़ा है. पीड़ित महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि केस के अनुसंधानकर्ता ललन कुमार अक्सर फोन पर उससे अशोभनीय बातचीत करते थे. विरोध करने पर महिला को मानसिक रूप से परेशान किए जाने का भी आरोप है.
महिला ने इसकी शिकायत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नगर-02, मुजफ्फरपुर से की, जिसके बाद मामला वरीय अधिकारियों तक पहुंचा. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच कराई गई. जांच के दौरान पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों का सत्यापन किया गया.
जांच रिपोर्ट में सब-इंस्पेक्टर ललन कुमार पर पद के दुरुपयोग, अनुचित आचरण और एक महिला के साथ कथित रूप से अशोभनीय व्यवहार के आरोपों की पुष्टि होने की बात कही गई. इसके आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवनयापन भत्ता देय होगा.
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्दी की मर्यादा, अनुशासन और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है. महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें : कहीं 3 तो कहीं 8 वोट से हुआ फैसला... राजस्थान के गांवों को मिले नए सरपंच, यहां जानें कौन कहां से जीता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं