नागपुर से अजीबोगरीब कहें या हैरानी से भरी घटना कहें, यहां एक शख्स ने किराए के कमरे में 37 लाख रुपये के नकली 500 रुपये के नोट छापे. बताया जा रहा है कि किराये देने के विवाद के चलते ये रैकेट सामने आया है. इसका खुलासा तब हुआ जब किरायेदार ने कई दिनों तक मौजूद न रहने पर कमरे का ताला तोड़ा तो नोट देख हैरान रह गया. घटना वथोडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है. पुलिस जब मौके पर पहंची तो कमरे में नकली नोटों के बंडल, एक प्रिंटर और छपाई का सामान देखकर दंग रह गई. पुलिस ने 48 लाख रुपये के आधे छपे हुए नोट और अन्य सामग्री भी यहां से बरामद की . आरोपी नागपुर के त्रिमूर्ति नगर का निवासी पुष्पक कृष्ण भंडारकर है. फिलहाल वो फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इन नोटों के मिलने से साफ है कि वह अपने खर्च के लिए भी इन्हीं का इस्तेमाल कर रहा था.
जानकारी के मुताबिक- पुष्पक ने डेढ़ साल पहले खारबी इलाके में एक कमरा किराये पर लिया था. उसका रेंट एग्रीमेंट जनवरी में खत्म हो गया था. जब मकान मालिक रमेश ने उसे कमरा खाली करने के लिए कहा तो पुष्पक ने कथित तौर पर उसको चाकू दिखाकर धमकाया भी. इसके बाद रमेश ने वाथोड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा, क्योंकि किरायेदार लंबे समय से कमरे में नहीं आया था, इसलिए मकान मालिक ने शनिवार को हथौड़े से कमरे का ताला तोड़ दिया. अंदर घुसा तो एक बाल्टी में नोटों के बंडल, बिखरे हुए कागज और कमरे में लगा एक प्रिंटर देखा. ये देखकर रमेश घबरा गया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो उन्हें 500 रुपये के जाली नोटों के बंडल मिले. नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगवाई गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी ने कथिततौर पर 37 लाख रुपये के जाली नोट छापे थे. जांचकर्ताओं को आंशिक रूप से छपे हुए नोट और छपाई की सामग्री भी मिली. बरामद नोटों और सामग्री का कुल मूल्य लगभग 48 लाख रुपये आंका गया, जिसमें एक तरफ छपे नोट और दूसरी तरफ खाली नोट भी शामिल हैं. बता दें कि पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया और पुष्पक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस उसकी तलाश के साथ नकली नोट कारोबार से जुड़े हालातों की छानबीन कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं