Maharashtra News: इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करके पुणे (Pune) के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने कुछ ही दिनों में 12 लाख रुपये कमा लिए हैं और ये उसकी साइड इनकम (Side Income) है, जिसे वो दो इंटर्न की मदद से कमाता है. ये शख्स डिजिटल कंटेंट क्रिएटर परितोष शर्मा (Paritosh Sharma) का दोस्त है, जिसने 3 साल पहले ही इस काम को शुरू किया है. 60 सेकंड में 'ब्रेन-रॉट' वीडियो बनाने वाले परितोष ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि इस वक्त उनके सीए दोस्त के पास लगभग 400 क्लाइंट्स हैं और वो हर क्लाइंट से 3000 रुपये चार्ज करते हैं.
'फुल-टाइम नौकरी से ज्यादा कमाई'
लाखों फॉलोअर्स वाले परितोष का कहना है कि जैसे-जैसे उनके दोस्त का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे उसके पास क्लाइंट्स बिजनेस रजिस्ट्रेशन, अकाउंटिंग और दूसरे कंप्लायंस के कामों के लिए भी आने लगे हैं. इसके चलते आज वह अपनी फुल-टाइम नौकरी से ज्यादा अपनी प्रैक्टिस से कमा रहा है. परितोष ने एक्स (@Paritolkks) पर अपनी पोस्ट में कहा कि यह कमाल की बात है कि जब किसी स्किल के साथ भरोसा और मजबूत नेटवर्क जुड़ जाता है, तो उससे कितना पैसा कमाया जा सकता है.
Friend of mine in Pune is a CA who helps people in his network file their ITRs.
— Paritsh Sharrma (🗣️Paritosh) (@Paritolkks) July 30, 2026
He started just three years ago. Today, he has around 400 clients.
He charges ₹3,000 per client during the ITR season, making around ₹12 lakh in just a few days. He has even hired two interns to…
अभी ITR फाइल करने के लिए 1 महीना बाकी
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, 31 जुलाई तक असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए 5.9 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल किए गए हैं. ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले कम हैं, क्योंकि AY 2025-26 के लिए 7.3 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल किए गए थे. हालांकि अभी तक समय खत्म नहीं हुआ है. 31 जुलाई की डेडलाइन सिर्फ ITR-1 और 2 फाइल करने वालों के लिए थी. ITR-3 और 4 फाइल करने वालों के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की गई है. यानी इस शख्स की कमाई और भी बढ़ सकती है.
31 जुलाई और 31 अगस्त में ना हों कन्फ्यूज
जानकारी के लिए बता दें कि 31 जुलाई आम नौकरीपेशा लोगों और ऐसे व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख होती है जिन्हें अपने खातों का ऑडिट नहीं कराना पड़ता. वहीं, अगर किसी साल सरकार द्वारा 31 अगस्त की तारीख बढ़ाई जाती है, तो वह खास तौर पर उन मामलों के लिए होती है जहां टैक्सपेयर्स या कारोबारियों को अपने खातों का ऑडिट कराना होता है. वे सही तरीके से रिटर्न दाखिल कर सकें इसीलिए ये डेडलाइन बढ़ाई जाती है.
ये भी पढ़ें:- डेनमार्क की महिला ने पहली बार किया भारतीय स्लीपर ट्रेन में सफर, बोलीं- 'ये एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं