Viral News: मुंबई का एक शख्स लोगों के घरों में खाना बनाकर इतना रुपये कमा रहा है, जितना अच्छी खासी नौकरी करने वाले लोग नहीं पा रहे हैं. शख्स मुंबई में अलग-अलग फ्लैट में जाकर खाना बनाने का काम करता है. उससे वह महीने के 1 लाख रुपये कमा ले रहा है. Debt Investments के फील्ड में काम करने वाले मनुराज गर्ग ने रसोइया की कहानी अपने LinkedIn पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बताया कि 34 वर्षीय शख्स खाना बनाकर 1 लाख रुपये से ज्यादा कमा रहा है. अब वह पहली बार विदेश घूमने का प्लान बना रहा है.
न कोई EMI, न टैक्स
मनुराज ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरे कुछ दोस्त हैं, जिनकी सैलरी उससे ज्यादा है, लेकिन सैलरी मिलने से पहले टैक्स कट जाता है. उसके बाद जब खाते में पैसा आता है तो कुछ EMI में तो कुछ बच्चों के डे-केयर में निकल जाता है. महीने के आखिर में उनके पास जो बचता है, उतना मेरा रसोइया बिना किसी कागजी झंझट के कमा बचा लेता है.
मुंबई बेस्ड प्रोफेशनल ने बताया कि रसोइया की कमाई का सिस्टम से कोई लेना-देना नहीं है. न कोई फॉर्म 16, न TDS, न CTC ब्रेकअप, और न ही कोई वेरिएबल कंपोनेंट. ऐसा इसलिए नहीं कि वह कुछ छिपा रहा है, बल्कि सिस्टम कभी ऐसा बना ही नहीं था कि उसे देख सके.
AI नहीं छीन सकता है उसकी नौकरी
Oxyzo फाइनेंसिएल सर्विसेस में चीफ मैनेजर मनुराज ने कहा कि AI कभी उसकी नौकरी नहीं छीन सकता. कोई भी ऐसा मॉडल नहीं बना रहा जो दाल को ठीक उसी तरह बना सके, जैसा किसी एक परिवार को पसंद हो. उसके चार मालिक (एम्प्लॉयर) हैं. अगर एक काम छूट भी जाए, तो उसकी कुल कमाई का बस एक-चौथाई हिस्सा ही कम होगा. वह भी ज़्यादा से ज़्यादा एक या दो दिन के लिए. उससे हर दिन कोई न कोई कहता है कि कोई अच्छा और भरोसेमंद रसोइया हो तो बताना? 3-4 हज़ार ज़्यादा भी दे देंगे.
रसोइया की कमाई का कुल हिसाब
चीफ मैनेजर मनुराज ने अपने रसोइया की कुल कमाई का ब्योरा शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह महीने के कुल 1.05 लाख रुपये कमाता है. वह अपने यहां सुबह-शाम का खाना बनाने के लिए रसोइया को 18000 हजार रुपये देते हैं. उनकी ही बिल्डिंग के एक और फ्लैट में वह खाना बनाने के लिए 16500 रुपये लेता है. इसके अलावा पास ही एक बड़े परिवार में वह दिन में दो बार खाना बनाता है, किचन का काम करता है और टेबल पर खाना परोसता है, इस पूरे काम के लिए 38,000 रुपये लेता है.
यह भी पढ़ें | 'किसी की मजाल जो हमसे कुछ कह दे', मोहल्ले में मुस्लिम परिवार ने मनाई दिवाली, कहा- बच्चों को खुशी मिलती है
वहीं, शुक्रवार की रात वह एक फिल्म सेट पर होता है, जहां पर पूरी यूनिट को खाना खिलाता है, रात 1 बजे दाल-चावल परोसता है, जबकि हीरो अपने रिटेक दे रहा होता है. इस काम के लिए एक रात के 7,500 लेता है. उसके साथ-साथ उसकी पत्नी 45,000 रुपये कमाती है, यानी उनके घर की कुल कमाई ₹1.5 लाख है. LinkedInd पोस्ट के मुताबिक, मनुराज के IIT वाले दोस्त छह राउंड के इंटरव्यू के बाद फॉलो-अप ईमेल भेजते हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं आता.
जबकि रसोइया के काम के मार्केट में हमेशा लाइन लगी होती है, बस फर्क इतना है कि वहां कतार में मालिक (एम्प्लॉयर) खड़े होते हैं. उस न कोई टैक्स देना है, न न ही उस पर इंस्टाग्राम पर अमीर दिखने का कोई दबाव है. न ही उसे बार-बार अपनी गाड़ी बदलने की ज़रूरत है. न ही अपने बच्चे को किसी महंगे इंटरनेशनल स्कूल (IB-school) में भेजने की कोई होड़ है. अभी वह अपने दोस्तों के साथ अपनी पहली विदेश यात्रा की योजना बना रहा है. वह थाईलैंड जा रहा है.
(अस्वीकरण: यह कहानी LinkedIn पर वायरल हुई एक पोस्ट पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्ति द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें | चीन में लगातार 8 घंटे अपनी टेस्ला कार धोता रहा शख्स, VIDEO वायरल होते बोला- इतना मजा आया वक्त का पता नहीं चला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं