PSL 2021 MS Vs KK: पाकिस्तान सुपर लीग 2021 (Pakistan Super Kings) में मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स (Multan Sultan Vs Karachi Kings) के बीच मुकाबला खेला गया. बाबर आजम (Babar Azam) ने 85 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन वो कराची को जीत नहीं दिला सके. बाबर आजम (Babar Azam) का किसी ने साथ नहीं दिया और कराची इस मुकाबले को 12 रन से हार गया. बाबर आजम (Babar Azam) की पारी की खूब तारीफ हो रही है. उन्होंने इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के जड़े. उन्होंने इमरान ताहिर (Imran Tahir) की गेंद पर आगे बढ़कर धुआंधार छक्का जड़ा, जिसको देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
मुल्तान सुल्तान ने कराची को 177 रन का लक्ष्य दिया. कराची 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन बना चुका था. इमरान ताहिर 16वां ओवर करने आए. उनकी गेंद पर बाबर आजम ने सामने की तरफ आगे बढ़कर छक्का जड़ा. इमरान ताहिर देखते रह गए. उस वक्त कराची को जीत के लिए 28 गेंद पर 72 रन चाहिए थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
He's still in it!
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) June 10, 2021
King Babar with another six! #HBLPSL6 | #MatchDikhao | #MSvKK pic.twitter.com/SMRjjOI9a8
मुल्तान सुल्तान ने 176 रन बनाए. रिले रौसो और खुशदिल शाह ने 44 रन की पारी खेली. उनके अलावा मोहम्मद रिजवान 29 और सोहेल मकसूद 31 रन बना सके. जिसकी बदौलत मुल्तान 176 रन बनाने में कामयाब रहा. थिसारा परेरा ने दो विकेट झटके.
जवाब में कराची की शुरुआत खास नहीं रही. 77 रन पर ही वो अपने तीन विकेट खो चुका था. बाबर आजम ने 85 रन बनाए. लेकिन कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाए. इमरान खान को तीन और इमरान ताहिर को दो विकेट मिले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं