विज्ञापन

'लोग सोचते हैं कि इसके तो मजे होंगे'; IAS अफसर की पत्नी होना कितना मुश्किल? महिला ने बताया सच

सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर और आईएएस अधिकारी की पत्नी चंद्रिका ने एक भावुक वीडियो साझा कर प्रशासनिक सेवा से जुड़े परिवारों के अकेलेपन और बड़े समझौतों के अनसुने सच को उजागर किया है.

'लोग सोचते हैं कि इसके तो मजे होंगे'; IAS अफसर की पत्नी होना कितना मुश्किल? महिला ने बताया सच
आईएएस अफसर की पत्नी ने वीडियो जारी कर बयां किया अपना अकेलापन.

VIRAL VIDEO: एक आईएएस अफसर की पत्नी की जिंदगी बाहर से जितनी रसूखदार दिखती है, भीतर से उतनी ही अकेलेपन और संघर्ष से भरी होती है. देश सेवा में व्यस्त पति की अनुपस्थिति के कारण घर-परिवार, बच्चों की परवरिश और त्योहारों की पूरी जिम्मेदारी पत्नी को अकेले ही उठानी पड़ती है. हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर और एक IAS की पत्नी चंद्रिका (@hello_chandrikaa) ने एक वीडियो रील के जरिए इस बंगले के सन्नाटे और सुविधाओं के पीछे छिपे बड़े त्याग को बयां किया है. यह कहानी उसी अनसुने अकेलेपन और समझौते की है.

IAS की पत्नी होना बहुत मुश्किल है

चंद्रिका बताती है, "अक्सर लोग कहते हैं कि आईएएस की बीवी है, तो मजे ही मजे होंगे. चलिए, आज इस बात पर हम और आप मिलकर थोड़ा हंस लेते हैं. उन्होंने बताया कि गणपति और लक्ष्मी पूजा के समय जब पूरा परिवार साथ होता है, मिलकर खाता-पीता है और घर में एक अलग ही रौनक होती है. लेकिन उनके पति इस वक्त नासिक से बाहर ड्यूटी पर थे. घर की सजावट से लेकर पूजा की सारी तैयारियां मुझे अकेले ही करनी थी." 

सुविधाओं के पीछे अकेलापन भी देखो

उन्होंने बताया, "लोग तो बड़ी आसानी से कह देते हैं कि आईएएस की पत्नी है, बड़ी सुविधा संपन्न होगी. हां भाई, मैं मना नहीं करती. सुविधाएं हैं. लेकिन लोग जितनी आसानी से हमारे ठाठ-बाठ गिन लेते हैं, हमारे त्याग को कौन गिनेगा? जब लोग मेरे बड़े से बंगले को देखते हैं, तो कहते हैं 'वाह मैम, कितना बड़ा घर है.' पर उस बड़े घर का सन्नाटा और अकेलापन सिर्फ मैं जानती हूं. 

जब आपके घरों में त्योहार पर सब मिलकर खाना खाते हैं, तब मेरे यहां पति के हिस्से की थाली अलग निकालकर ढक दी जाती है, क्योंकि साहब के आने का कोई वक्त तय नहीं होता. त्योहारों की खरीदारी मुझे सब अकेले ही करना पड़ता है. जब वह शाम ढले थककर घर लौटते हैं, तब तक तस्वीरें खींचने वाली अच्छी रोशनी भी जा चुकी होती है. 

यह भी पढ़ें | 190 रुपए का कुनाफा खाने के लिए चेन्नई से जॉर्डन चला गया व्लॉगर, बोला- अब समझ आया कि लोग पागल क्यों हैं

हर मुश्किल को मुस्कुराकर झेलो

तमाम अकेलेपन के बाद भी हमें चेहरे पर मुस्कान रखनी पड़ती है ताकि घर का माहौल फीका न पड़े. आपके पास दुनिया की हर चीज हो सकती है, लेकिन त्योहार के दिन जब वह एक खास इंसान आपके साथ नहीं होता, तो हर रंग अधूरा लगने लगता है. मुश्किल तो बहुत है, पर हम आईएएस की पत्नियां हर मुश्किल को मुस्कुराकर झेलना सीख जाती हैं. लोग यह तो तुरंत देख लेते हैं कि हमारे पास क्या है, पर कोई यह नहीं देखता कि हमने इसके लिए क्या-क्या पीछे छोड़ दिया है."

यह भी पढ़ें | अशनीर ग्रोवर ने दिखाए गुरुग्राम के 100 करोड़ के DLF फ्लैट, बोले- 'ये भारत जैसा नहीं लगता'

यह भी पढ़ें | 'बच्चों के लिए अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर बिजनेस में कभी मत घुसना', जैन व्यापारी ने समझाया इसका लॉजिक

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Wife Struggles, IAS Wife Content Creator, Life Of An IAS Officer In Hills, UPSC Exam, IAS Officer Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com