Bengaluru High Rent Tiny Flat Viral Video: बेंगलुरु (Bengaluru) में घर खरीदना या किराये पर लेना किसी चुनौती से कम नहीं है. हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक बेहद छोटे 1BHK फ्लैट (1-bedroom flat) का वीडियो शेयर किया, जिसकी कीमत 25,000 रुपये प्रति माह बताई जा रही है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
कमरे से बड़ा बाथरूम (Bengaluru small apartment rent)
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक फ्लैट के बीचों-बीच खड़ा होकर दोनों हाथ फैलाता है और आसानी से दोनों दीवारों को छू लेता है, जिससे फ्लैट की संकरी चौड़ाई साफ नजर आती है. इसके बाद वह कमरे की लंबाई दिखाने के लिए अपने पैर एक दीवार पर रखता है और हाथ बढ़ाकर सामने की दीवार को छू लेता है. इस फ्लैट में एक बेहद छोटी बालकनी भी है, जिसे देखकर लोग चौंक गए. वीडियो में युवक मजाक में कहता है, "इस छोटे से कमरे का एक फायदा यह है कि आप ज्यादा सामान नहीं खरीदेंगे, क्योंकि रखने की जगह ही नहीं है." इतना ही नहीं, उन्होंने आगे मजाक करते हुए कहा, "इस जगह में सिर्फ एक ही इंसान आ सकता है, इसलिए आपको गर्लफ्रेंड पर भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी."
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर बवाल, यूजर्स के मजेदार रिएक्शन (1BHK flat Bengaluru high rent)
यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, "भाई, मेरा बाथरूम इससे बड़ा है." दूसरे ने कहा, "यह असली बैचलर के लिए स्वर्ग है." किसी ने लिखा, "दरअसल, यह बालकनी ही है, तुमने ध्यान नहीं दिया." एक अन्य यूजर ने कहा, "मुंबई में भी यही हाल है, जल्द ही पुणे भी ऐसा हो जाएगा."
बेंगलुरु में किराए पर घर लेना क्यों हुआ मुश्किल? (Bengaluru tiny flat viral video)
बेंगलुरु में रहने की बढ़ती लागत को लेकर लोगों में पहले से ही नाराजगी थी, लेकिन इस वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने फ्लैट की ऊंची कीमतों और छोटे आकार को लेकर अपनी चिंता जताई और सवाल किया कि आखिर मकान मालिक इतने ऊंचे किराए कैसे वसूल सकते हैं. बढ़ती जनसंख्या और अधिक मांग के चलते बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में अफोर्डेबल हाउसिंग एक गंभीर मुद्दा बन चुका है. कई लोग अब शहर के बाहरी इलाकों की तरफ रुख कर रहे हैं, लेकिन वहां से ऑफिस तक आने-जाने का खर्च और समय भी चिंता का विषय बना हुआ है.
ये भी पढ़ें:-बिल्ली ने खा ली अपनी ही मालकिन की नौकरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं