विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

क्या इंडिया में नाव पर रहना लीगल हैं? बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों से परेशान शख्स ने सोशल मीडिया पर उठाया सवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेडिट पर इन दिनों एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने जमीन पर नहीं, बल्कि पानी में रहने का प्लान बताया है.

क्या इंडिया में नाव पर रहना लीगल हैं? बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों से परेशान शख्स ने सोशल मीडिया पर उठाया सवाल

High Property Rates Viral Post: आज के समय में मेट्रो शहरों में घर खरीदना मिडिल क्लास के लिए किसी सपने से कम नहीं है. बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद जैसे शहरों में रियल एस्टेट की कीमतें इतनी बढ़ चुकी हैं कि आम आदमी के लिए फ्लैट खरीदना मुश्किल होता जा रहा है. इस बीच, एक शख्स ने Reddit पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उसने जमीन पर नहीं, बल्कि पानी में रहने का प्लान बताया और यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

Reddit के r/indianrealestate पेज पर @Puzzled_Estimate_596 नाम के यूजर ने एक पोस्ट शेयर की, जिसका टाइटल था, क्या भारत में नाव में रहना लीगल है? पोस्ट में उसने बताया कि वह अब ऐसी उम्र में पहुंच गया है जहां EMI चुकाना मुमकिन नहीं और रियल एस्टेट की मौजूदा कीमतें देखकर घर खरीदना तो दूर की बात लगती है, इसलिए उसने एक अलग सोच अपनाते हुए लिखा, क्या मैं एक हाउस बोट खरीद सकता हूं, जिसमें किचन, बाथरूम और दो छोटे कमरे हों? मैं इसे झील या समुद्र तट पर खड़ा कर रह सकता हूं क्या? हाउस बोट की कीमत 15 से 30 लाख के बीच है और अगर बाढ़ आ भी जाए तो मैं तैरता रहूंगा.

Latest and Breaking News on NDTV

पोस्ट पर अब तक 100 से ज्यादा अपवोट्स और 30 से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, मुझे आपका प्लान बहुत पसंद आया. बिल्डर लॉबी को सपने आ रहे होंगे, क्योंकि उन्होंने झीलों को ही अपार्टमेंट बना दिया है. वहीं, दूसरे ने लिखा, नाव में रहना तो मजेदार है, लेकिन क्या आप शहर के बाहरी इलाके में छोटा घर नहीं खरीद सकते? वह ज्यादा व्यावहारिक होगा. इस तरह की पोस्ट न सिर्फ लोगों की फ्रस्ट्रेशन को उजागर करती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे आज का आम आदमी रियल एस्टेट की दौड़ से बाहर होता जा रहा है. हालांकि, हाउस बोट में रहने का यह आइडिया अनोखा जरूर है, पर कानूनी और व्यावहारिक रूप से अभी भी सवालों के घेरे में है.

ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव, जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Property Rates India, Houseboat Living India, Viral Reddit Post Real Estate, Bengaluru Property Prices, Alternative Housing India, Real Estate Humor Reddit, Houseboat Legal India, Indian Metro Housing Crisis, Middle Class Housing India, Viral Social Media Post India, Guy Recommend To Purchase Boat Instead Of House Viral Post, Ghar Ki Bajaaye Naav Khareedo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com