विज्ञापन

लाखों की सैलरी भी फेल! बेंगलुरु में 15,000 रुपये में कैसे जिएं आलीशान लाइफ? जानें ये वायरल ट्रिक

सिलिकॉन वैली के महंगे रेंट और ट्रैफिक के बीच एक लड़की ने 15,000 का ऐसा बजट दिखाया कि, इंटरनेट की जनता के होश उड़ गए. यकीन करना मुश्किल है, पर इस 'बेंगलुरु गर्ल' ने बता दिया कि जेब टाइट हो तो भी शहर में ठाट से कैसे जिया जाता है.'

लाखों की सैलरी भी फेल! बेंगलुरु में 15,000 रुपये में कैसे जिएं आलीशान लाइफ? जानें ये वायरल ट्रिक
सेविंग्स की टेंशन खत्म: बेंगलुरु जैसे महंगे शहर में 15 हजार का मास्टरप्लान, लड़की ने बताया बचत का फॉर्मूला
dharshinis_diary

Bengaluru Monthly Expenses: बेंगलुरु का नाम सुनते ही दिमाग में ट्रैफिक और आसमान छूते किराए की तस्वीर आती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबका दिमाग चकरा दिया है. धारिणी नाम की एक लड़की ने दावा किया है कि, वह सिलिकॉन वैली में महज 15 हजार रुपये में अपना पूरा महीना गुजार लेती है. जहां लोग लाखों के पैकेज के बाद भी महीने के आखिर में हाथ तंग महसूस करते हैं, वहां धारिणी का यह 'बजट मास्टरक्लास' इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. चलिए जानते हैं कैसे?

ये भी पढ़ें:-ट्रेन की खिड़की से 'नमक मिर्च नींबू' लगा खीरा खरीदने वालों...ये वीडियो देख लो वरना पड़ सकते हैं लेने के देने!

पीजी का किराया और रहने का जुगाड़ (PG Rent and Accommodation Strategy)

धारिणी के बजट का सबसे बड़ा हिस्सा उसके सिर की छत यानी पीजी (PG) में जाता है. उसने बताया कि वह 'टू-शेयरिंग' रूम में रहती है, जिसका किराया 9,500 रुपये है. बेंगलुरु जैसे शहर में, जहां इंडिपेंडेंट फ्लैट्स के डिपॉजिट ही लाखों में होते हैं, वहां पीजी लाइफ को अपनाकर उसने एक बड़ी रकम बचा ली है. उसका कहना है कि ज्यादातर पीजी इसी रेंज में मिल जाते हैं, बस आपको अपनी सुख-सुविधाओं और प्राइवेसी से थोड़ा समझौता करना पड़ता है.

खाने-पीने का देसी हिसाब (Food Expenses and Office Perks)

अक्सर बाहर का खाना जेब पर भारी पड़ता है, लेकिन धारिणी ने यहां भी समझदारी दिखाई है. वह बताती है कि पीजी का खाना उसे खास पसंद नहीं, इसलिए वह ज्यादातर ऑफिस में मिलने वाले लंच पर ही निर्भर रहती है. बाहर के खाने, स्नैक्स और कभी-कभी अंडे उबालकर खाने का कुल खर्च वह महीने का करीब 2,000 रुपये बताती है. यह उन लोगों के लिए एक सबक है, जो हर दूसरे दिन जोमैटो या स्विगी से ऑर्डर करने के आदी हैं.

ये भी पढ़ें:-'बुर्ज खलीफा' के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!

मौज-मस्ती और घर वापसी का बजट (Weekend Outings and Travel Budget)

क्या 15 हजार में घूमना मुमकिन है? धारिणी के मुताबिक, बिल्कुल...वह अपने वीकेंड आउटिंग्स और महीने में एक बार घर जाने के सफर को भी इसी बजट में समेट लेती है. मनोरंजन और ट्रेवलिंग के लिए उसने 3,000 से 4,000 रुपये रखे हैं. उसका कहना है कि अगर आप लग्जरी लाइफस्टाइल या महंगे कैफे के पीछे नहीं भागते, तो इतने पैसे में भी बेंगलुरु की गलियों का लुत्फ उठाया जा सकता है. इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई इसे 'असंभव' बता रहा है तो कोई धारिणी के अनुशासन की तारीफ कर रहा है. लब्बोलुआब यह है कि अगर आप दिखावे की दुनिया से दूर रहें और जरूरत के हिसाब से खर्च करें, तो महंगाई के दौर में भी बचत मुमकिन है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Monthly Expenses, Cost Of Living In Bangalore, Low Budget Survival, Dharshini Viral Video, PG Rent In Bangalore, Money Saving Tips Hindi, Living In Bengaluru, PG Accommodation Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com