प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज मन की बात (Mann Ki Baat) में देश से जुड़ी सभी समस्याओं जैसे लद्दाख में चीन के साथ तनाव, कोरोना संकट, तूफान, भूकंप समेत तमाम विषयों पर अपनी बात रखी. लेकिन साथ ही साथ उन्होंने देश के नागरिकों की मेंटल हेल्थ को लेकर भी ऐसे टिप्स दिए जिसे जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है. मोदी ने कोरोनावायरस से जंग की तैयारी को लेकर तो काफी कुछ बोला लेकिन इन संकट की घड़ी में किस तरह से देश का बच्चा, बूढ़ा, नौजवान को खुद को मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाए रखें इसके लिए पीएम मोदी ने कई खास बातें बताई.
पीएम मोदी ने कहा गट्टा एक तरह पारंपरिक खेल है और आप इसे घर बैठे भी खेल सकते हैं. बच्चे से लेकर बड़े तक इस गेम को आराम से घर पर ही रहकर खेल सकते हैं. इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि एक ही साइज की आप 5 छोटे पत्थर लेने हैं और खेल के लिए तैयार. इसके लिए सबसे पहले एक पत्थर को हाथ में लेकर हवा में उछालना होता है तब तक जमीन पर रखे बाकी पत्थर को उठाने होते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
"हमारे यहाँ का एक और पारम्परिक गेम रहा है – गुट्टा । बड़े भी गुट्टे खेलते हैं और बच्चे भी - बस, एक ही size के पांच छोटे पत्थर उठाए और आप गुट्टे खेलने के लिए तैयार ।" - पीएम श्री नरेन्द्र मोदी।
— Mann Ki Baat Updates (@mannkibaat) June 28, 2020
Live - https://t.co/HNcg9e8egH#MannKiBaat pic.twitter.com/TNrj2gET0J
पीएम मोदी आगे कहते हैं कि सांप- सीढ़ी भी आज के समय में हर बच्चा जानता है. लेकिन आपको पता है यह भारतीयों के एक पारंपरिक खेल है. जिसे जिसे मोक्ष पाटम या परमपदम कहा जाता है. आप इसे बड़े ही आराम से घर बैठे खेल सकते हैं.
"साथियो, आज हर बच्चा सांप-सीढ़ी के खेल के बारे में जानता है । लेकिन, क्या आपको पता है कि यह भी एक भारतीय पारंपरिक game का ही रूप है, जिसे मोक्ष पाटम या परमपदम कहा जाता है ।" - पीएम श्री नरेन्द्र मोदी।
— Mann Ki Baat Updates (@mannkibaat) June 28, 2020
Live - https://t.co/HNcg9e8egH#MannKiBaat pic.twitter.com/EgKqQHZdS7
आगे पीएम मोदी कहते हैं कि अब मैं जिस इन्डोर गेम के बारे में आपको बताने जा रहा हूं उसे Strategy Game कहते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक बोर्ड का उपयोग किया जाता है. इसमें कई , कई खांचे होते हैं, जिनमें मौजूद गोली या बीज को खिलाडियों को पकड़ना होता है. कहा जाता है कि यह game दक्षिण भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया और फिर दुनिया में फैला है.
"ये एक प्रकार का Strategy Game है, जिसमें, एक board का उपयोग किया जाता है । इसमें, कई खांचे होते हैं, जिनमें मौजूद गोली या बीज को खिलाडियों को पकड़ना होता है । कहा जाता है कि यह game दक्षिण भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया और फिर दुनिया में फैला है ।" - पीएम नरेन्द्र मोदी। #MannKiBaat pic.twitter.com/4SvXGoxVmm
— Mann Ki Baat Updates (@mannkibaat) June 28, 2020
आगे पीएम मोदी कहते हैं कि आज देश में कई लोग मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने मुझसे यह भी शेयर किया है कि किस तरह से लॉकडाउन के दौरान मानसिक तनाव को कम किया जाए? इसके लिए मैं आपको यह बोलूंगा कि आपनी जिंदगी में छोटी- छोटी चीजों में खुशियां ढ़ूढ़ने की कोशिश करें. सिर्फ इतना ही नहीं जीवन में हमेशा कुछ सीखने की कोशिश करते रहें.
"कई लोग, इसी वजह से, मानसिक तनावों में जीते रहे हैं । तो, दूसरी ओर, लोगों ने मुझे ये भी share किया है, कि, कैसे lockdown के दौरान, खुशियों के छोटे-छोटे पहलू भी - उन्होंने जीवन में re-discover किए हैं।" - पीएम श्री नरेन्द्र मोदी।#MannKiBaat pic.twitter.com/junVlzFvFQ
— Mann Ki Baat Updates (@mannkibaat) June 28, 2020
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं