एक ट्विटर एकाउंट द्वारा एक फोटो शेयर की गई, जिसमें एक जगमगाता नदी का तट, एक भव्य मंदिर, ढेर सारे लोग और पूजा-अर्चना, ये सभी चीजें नज़र आ रही हैं. हालांकि, इस सुंदर फोटो के साथ एक सवाल भी था. "क्या आप उस महान शहर की पहचान कर सकते हैं?" लॉस्ट टेम्पल्स नाम (Lost Temples) के एक ट्विटर एकाउंट ने ये फोटो शेयर करते हुए सवाल पूछा. इस फोटो को देखते ही सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ओर से तुरंत ही एक जवाब आया, जिसमें न केवल शहर बल्कि मंदिर की भी सही पहचान बताई गई.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, तस्वीर में शहर उत्तर प्रदेश का काशी (Kashi) था और मंदिर रत्नेश्वर मंदिर था.
पीएम मोदी ने अपने पुराने ट्वीट को लिखा और शेयर किया जहां उन्होंने ये तस्वीरें ट्वीट की थीं. "मुझे याद है कि कुछ साल पहले मैंने इस तस्वीर को साझा किया था. यह काशी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर है, अपनी पूरी महिमा में."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
I surely can. :)
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2021
Had shared this picture a few years ago.
This is Kashi's Ratneshwar Mahadev Temple, in its full glory. https://t.co/xp3u9iF1rH https://t.co/7NkPccOeYj
एकाउंट लॉस्ट टेम्पल्स ने अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन के एक उद्धरण को प्राचीन भारत की तस्वीर के साथ साझा किया था.
बता दें कि लॉस्ट टेंपल्स एकाउंट को फॉलो करने वाले पीएम मोदी ने 2017 में देव दीपावली त्योहार से काशी की जादुई तस्वीरें शेयर की थीं. प्रधानमंत्री के ट्वीट को कुछ ही मिनटों में हजारों लाइक्स मिलने लगे.
Wonderful Dev Deepawali photos from Kashi! Have a look. pic.twitter.com/IjQXR52EHr
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2017
कमेंट में भी बहुत से लोगों ने ट्विटर एकाउंट के सवाल का सही जवाब दिया था और शहर की पहचान काशी के रूप में की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं