विज्ञापन

जिसे रक्षक समझा वही निकला भक्षक...4 साल तक जिस कुत्ते को लाड से पाला, उसी ने चबा डाला मालकिन का चेहरा

वफादारी की मिसाल देने वाले इन बेजुबानों की फितरत कब 'हैवानियत' में बदल जाए, यह कोई नहीं जानता. प्यार से पाला गया वह रक्षक जब खुद ही भक्षक बन जाए, तो रूह कंपा देने वाली दास्तां शुरू होती है.

जिसे रक्षक समझा वही निकला भक्षक...4 साल तक जिस कुत्ते को लाड से पाला, उसी ने चबा डाला मालकिन का चेहरा
वफादार बना 'हैवान'! मिर्गी का दौरा पड़ते ही बेहोश हुई मालकिन, तो पालतू पिटबुल ने नोंच डाला पूरा चेहरा
Pexels

Woman face eaten by pet dog : कहते हैं कुत्ता इंसान का सबसे वफादार दोस्त होता है, लेकिन जब वही दोस्त 'काल' बन जाए तो रूह कांप उठती है. अमेरिका से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां एक पालतू पिटबुल ने अपनी ही मालकिन को निवाला बना डाला. जब महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा, तो वफादारी निभाने के बजाय कुत्ता उसके चेहरे को ही 'दावत' समझ बैठा. क्या है ये खौफनाक दास्तान? चलिए तफसील से जानते हैं.

बीमार मालकिन का मुंह ही चबा गया पिटबुल! (Dog attack during seizure incident)

घर में कुत्ता-बिल्ली पालना तो आज के दौर का टशन बन गया है, लेकिन कभी-कभी ये शौक गले की फांस बन जाता है. इलिनोइस की रहने वाली 25 साल की कर्मा डेविस के साथ जो हुआ, उसे सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं. डेविस ने बड़े चाव से 'फेजो' नाम का एक पिटबुल पाला था. उन्हें क्या पता था कि जिस बेजुबान पर वो जान छिड़कती हैं, वही एक दिन उनकी पहचान मिटाने पर उतारू हो जाएगा. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 मार्च को डेविस को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वो बेसुध होकर गिर पड़ीं. घर में कोई और नहीं था, बस उनका वो 'लाडला' कुत्ता साथ था. जैसे ही डेविस बेसुध हुईं, फेजो की शिकारी फितरत जाग गई. उसने अपनी मालकिन की मदद करने के बजाय उनके चेहरे पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह नोंच डाला.

वीडियो कॉल पर खुला खौफनाक राज (Horrific Revelation on Video Call)

जब डेविस को होश आया, तो मंजर कयामत जैसा था. चारों तरफ खून ही खून बिखरा था. उन्होंने जैसे-तैसे अपने पति को मैसेज किया. जब पति ने घबराकर वीडियो कॉल की, तो दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. डेविस का आधा चेहरा गायब हो चुका था. उनके होंठ, बायां गाल और कान का हिस्सा कुत्ता 'चट' कर चुका था. अस्पताल पहुंचने पर उन्हें तीन दिन कोमा में रखना पड़ा. डॉक्टरों की टीम ने कई सर्जरी की, तब जाकर उनकी शक्ल किसी तरह बच पाई.

ये भी पढ़ें:-10 साल की मेहनत, एक रिजेक्शन और फिर सीधे ग्रैमी अवॉर्ड... EJAE की वो कहानी जो रोंगटे खड़े कर देगी!

मिर्गी के दौरे के बीच पिटबुल ने मालकिन का चेहरा चबाया (Paltu kutte ka hamla)

हैरानी की बात ये है कि डेविस इस कुत्ते को पिछले चार साल से पाल रही थीं. इस हादसे के बाद कुत्ते को पकड़ लिया गया और उसे मौत की नींद सुला दिया गया. डेविस आज भी सदमे में हैं...'वो कहती हैं कि उन्हें अपने कुत्ते की याद तो आती है, लेकिन अब उसे दोबारा घर लाने का ख्याल भी रूह कंपा देता है.' फिलहाल वो ट्यूब के जरिए खाना खा रही हैं और प्लास्टिक सर्जरी के सहारे अपनी जिंदगी पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं. यह घटना सबक देती है कि जानवरों की फितरत का कोई भरोसा नहीं होता. खासकर हिंसक नस्ल के कुत्तों को पालते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना बहुत जरूरी है, वरना प्यार और वफादारी की ये कहानी कभी भी खौफनाक मोड़ ले सकती है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com