विज्ञापन

आजकल सर्दियों में मैं ऐसे बनाती हूं मेथी के पराठे, 2 की जगह 4 खा जाते हैं मेरे घरवाले!

सर्दियों में गर्मागर्म पठाने खाने का मजा ही अलग होता है. अगर आप इस सर्दी मेथी के पराठे बना रहे हैं, तो एक बार इस तरीके से बनाकर देखें. 1 की जगह 4 खा जाएंगे. यहां जानते हैं रेसिपी-

आजकल सर्दियों में मैं ऐसे बनाती हूं मेथी के पराठे, 2 की जगह 4 खा जाते हैं मेरे घरवाले!
Soft Methi paratha Recipe : मेथी का सॉफ्ट पराठा कैसे तैयार करें?

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी हरी मेथी की बहार आ जाती है. ऐसे में अगर ब्रेकफास्ट या रात के खाने में गर्मागर्म मेथी के पराठे मिल जाएं, तो पूरा परिवार खुशी-खुशी खाने बैठ जाता है. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि मेथी के पराठों में कड़वापन रह जाता है या फिर वे उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. ऐसे में यूट्यूब चैनल Eat Yammiecious की ये खास रेसिपी आपके काम आ सकती है. इस रेसिपी की खासियत है कि इसमें मेथी के साथ आलू और चीज की स्टफिंग का अनोखा ट्विस्ट दिया गया है, जिससे पराठे इतने स्वादिष्ट बनते हैं कि लोग 2 की जगह 4 पराठे खा जाते हैं.

वीडियो में देखें पूरी रेसिपी...

मेथी क पराठा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

गेहूं का आटा - 2 कप 
बारीक कटी हरी मेथी - 1 से सवा कप 
लहसुन की कलियां - 3-4 
अदरक का टुकड़ा - 1 इंच 
हरी मिर्च - 1 
अजवाइन - आधा छोटा चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 
गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच 
काला नमक - एक चौथाई छोटा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
हल्दी - एक चौथाई छोटा चम्मच 
काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटा चम्मच 
भुना जीरा पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
पानी - आवश्यकतानुसार
उबले आलू - 4 मीडियम आकार के 
मोजरेला चीज- 100 ग्राम 
नमक - एक चौथाई छोटा चम्मच 
तेल या घी

बनाने की विधि

सबसे पहले मेथी की पत्तियों को डंठलों से अलग करके अच्छी तरह धो लें. अतिरिक्त पानी निकालने के बाद इन्हें बारीक काट लें. अब लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें अजवाइन, नमक, गरम मसाला, काला नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालकर मिला लें. अब इसमें बारीक कटी मेथी और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं. पहले बिना पानी डाले अच्छी तरह मिक्स करें, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें. 

इस बीच उबले हुए आलुओं को मैश कर लें. इसमें मोजरेला चीज़ और नमक मिलाकर अच्छी तरह तैयार कर लें. यही इस पराठे की खास और क्रीमी स्टफिंग है. अब आटे की मध्यम आकार की लोई बनाएं. इसे हल्का सा फैलाकर बीच में आलू-चीज़ की स्टफिंग भरें और चारों तरफ से बंद कर दें. सूखा आटा लगाकर इसे हल्के हाथों से पराठे के आकार में बेल लें.

मीडियम आंच पर तवा गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ से हल्का सेंक लें. इसके बाद तेल या घी लगाकर पलटते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं. जब पराठा अच्छी तरह फूल जाए और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसे उतार लें.

दही और चटनी के साथ सर्व करें पराठे

गरमागरम मेथी पराठों को दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें. अंदर से पिघला हुआ चीज़, नरम आलू और मेथी का बेहतरीन स्वाद ऐसा जादू चलाता है कि खाने वाले बार-बार इन्हें बनाने की फरमाइश करने लगते हैं.

ये भी पढ़ें - मेथी प्याज लच्छा परांठा बनाने का सही तरीका, शेफ से जानिए लच्छा परांठा बनाने का सबसे आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Methi Paratha, Methi Paratha For Breakfast, Methi Paratha For Winter, Food, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com