हमारे देश में अक्सर सड़कों पर ऐसे नज़ारे देखने को मिल जाते हैं, जब लोग टेम्पो, बस, ट्रेन और दूसरी गाड़ियों की छत पर बैठकर सवारी करते हुए दिख जाते हैं. टेम्पो में तो आप देखेंगे की लोग सीट भर जाने के बाद बाहर की ओर लटके हुए भी नज़र आ जाते हैं. लेकिन क्या अबतक आपने लोगों को ई रिक्शा (E Rickshaw) की छत पर बैठकर सवारी करते हुए देखा है. आप सोच रहे होंगे कि ई रिक्शा पर कोई कैसे बैठ सकता है, क्योंकि वो तो काफी हल्का होता है और कई बार ऐसा भी हुआ है जब ज्यादा लोगों के बैठने से ई रिक्शा पलट जाते हैं क्योंकि उनका भार काफी कम होता है.
सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आपको कुछ लोग ई रिक्शा की छत पर बैठकर सवारी करते हुए दिखेंगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क के बीचोबीच एक ई रिक्शा चला आ रहा है, जिसकी छत पर कुछ लोग भी बैठे हुए हैं. जैसे ही लोग पुलिसवालों के देखते हैं वो डर के मारे रिक्शा से नीचे कूदने लगते हैं. और पुलिसवाले भी डंडे लेकर उनके पीछे भागते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
देखें Video:
They - हम नहीं सुधरेंगे! #Khaakhi - हम सुधार के रहेंगे.???? pic.twitter.com/jJ5Yc78Ox1
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) April 15, 2022
ये वीडियो ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है. वीडियो को अबतक 12 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लोग वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोग कभी नहीं सुधरते. दूसरे ने लिखा - इनको पुलिस ही सुधार सकती है.
बढ़ती महंगाई से कब मिलेगा छुटकारा? महंगाई दर बीते 6 महीने में सबसे ज्यादा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं