MP viral traffic cop video: मध्यप्रदेश से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसवाले ने डांट या चालान की जगह अपनी मधुर आवाज़ और रचनात्मक अंदाज से नियम तोड़ने वाले को समझाया...वो भी कुमार सानू के मशहूर गाने की धुन पर. इंटरनेट पर यह मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स का रिएक्शन देखते ही बन रहा है.
ट्रैफिक पुलिसवाले का 'कुमार सानू' स्टाइल (viral Instagram reel police)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे इंस्पेक्टर भगवत प्रसाद पांडे फिल्म 'बरसात' का हिट सॉन्ग 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' के गाने को गाते हुए तोड़-मरोड़ते हुए...उसी में ई-रिक्शा ड्राइवर को चेतावनी भी दे रहे हैं. वीडियो में उनको गुनगुनाते हुए सुना जा सकता है, 'चाचा, शीशा क्यों नहीं लगा रहे हो? एक माह में तीन बार हम, तुमको ये बता चुके हैं हम…'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
ई-रिक्शा ड्राइवर को सुनाया नियमों का पाठ (Kumar Sanu style police song)
ये लाइन सुनकर न सिर्फ चाचा मुस्कराए, बल्कि पूरा इंटरनेट भी इस सादगी और क्रिएटिविटी का फैन हो गया. रिक्शा ड्राइवर भी साफ स्वीकार करता है कि उसे कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन उसने अब तक वाहन में शीशा नहीं लगवाया. वीडियो में दिख रहा है कि रिक्शा के आगे शीशे की जगह एक प्लास्टिक शीट लटक रही है, जो सुरक्षा के लिहाज से बिलकुल असुरक्षित है. मगर इस पुलिसवाले का अंदाज ऐसा था कि उसने जुर्माने या गुस्से की जगह, एक गाने से बात को दिल तक पहुंचा दिया.
वीडियो देख लोग हुए दीवाने(traffic police creative awareness)
भगवत प्रसाद पांडे ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जहां इसे अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनकी इंस्टा फैन फॉलोइंग भी कोई कम नहीं...3.7 लाख फॉलोअर्स उनके अंदाज के कायल हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, ऐसे पुलिसवाले हो तो लोग खुद नियम पालन करें. दूसरे यूजर ने लिखा, आवाज में कुमार सानू की झलक, दिल में संवेदना. सलाम है इस अफसर को. तीसरे यूजर ने लिखा, ये वीडियो सिर्फ एक ट्रैफिक नियम की चेतावनी नहीं है, बल्कि एक मिसाल है कि अगर बात समझाने का अंदाज सही हो, तो दिल जीतना मुश्किल नहीं होता.
ये भी पढ़ें:- सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं