विज्ञापन

रेलवे प्लेटफॉर्म पर सांप लेकर घूम रहा था शख्स! डर से भागने लगे यात्री, Video वायरल होते ही मचा बवाल

मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक द्वारा किए गए स्नेक प्रैंक का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. रेलवे ने मामले में कार्रवाई की बात कही है.

रेलवे प्लेटफॉर्म पर सांप लेकर घूम रहा था शख्स! डर से भागने लगे यात्री, Video वायरल होते ही मचा बवाल
स्टेशन पर सांप का डर या प्रैंक? वीडियो देख भड़क उठे लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, यह घटना मथुरा रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है. वीडियो में एक शख्स रस्सी से बंधी सांप जैसी चीज को अपने पीछे घसीटता हुआ नजर आता है. इसे देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में डर फैल जाता है और वहां अफरा-तफरी मच जाती है. बताया जा रहा है कि इस हरकत से लोगों में घबराहट फैल गई और कई लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था.

मजाक नहीं, खतरनाक हरकत...

वीडियो के कैप्शन में साफ लिखा गया है कि इस तरह के प्रैंक मजेदार नहीं, बल्कि बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना होते हैं. ऐसी हरकतें रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर भगदड़ या दुर्घटना का कारण बन सकती हैं. इस वीडियो को एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी.

देखें Video:

यूजर्स ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर लोग इस हरकत को लेकर काफी नाराज नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बिलकुल बकवास, उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए. दूसरे ने कहा- इतनी जानकारी देने के बाद भी रेलवे ने ध्यान नहीं दिया. तीसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि यह असली सांप नहीं है, वरना कार्रवाई होगी.

रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे के आधिकारिक अकाउंट से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. रेलवे ने कहा कि इस मामले में जरूरी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: बर्थडे बना ब्लास्ट डे! केक का हुआ ऐसा हाल कि दंग रह गए लोग, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां साल में सिर्फ 2 बार आती है ट्रेन! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

50 घंटे की ड्यूटी के बाद थकी हुई घर लौटी सर्जन बहू, सास ने उतारी आरती, लेकिन इस एक बात से नाराज हुए लोग

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake Prank Video, Mathura Railway Station Prank, Viral Prank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com