विज्ञापन

बर्थडे बना ब्लास्ट डे! केक का हुआ ऐसा हाल कि दंग रह गए लोग, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

एक बर्थडे पार्टी में केक काटते ही अचानक ब्लास्ट हो गया और पूरा केक कमरे में बिखर गया. इस मजेदार वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बर्थडे बना ब्लास्ट डे! केक का हुआ ऐसा हाल कि दंग रह गए लोग, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
केक काटते ही हुआ धमाका! बर्थडे पार्टी का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक घर के अंदर बर्थडे सेलिब्रेशन होता दिख रहा है. सामने टेबल पर केक रखा है और एक शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ है, जबकि आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं. जैसे ही एक शख्स केक काटने के लिए चाकू लगाता है, तभी अचानक केक ब्लास्ट हो जाता है. यह नजारा इतना अचानक होता है कि कोई समझ ही नहीं पाता कि हुआ क्या.

पलभर में गायब हो गया केक

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि केक एक सेकंड में गायब हो जाता है और उसके टुकड़े पूरे कमरे में चारों तरफ फैल जाते हैं. सबसे ज्यादा मजेदार पल तब आता है जब सामने बैठे शख्स के चेहरे पर पूरा केक जा लगता है. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग हैरान भी हो जाते हैं और हंसने भी लगते हैं.

देखें Video:

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vikramgfans नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं.

वीडियो पर लोग जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- केक का लाइव ऑपरेशन हो गया. दूसरे ने कहा- शुरु होने से पहले ही खत्म हो गया. तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा- केक ब्लास्ट हो गया. इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि वीडियो लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: नौकरी के लिए शहर बदला, अगले ही दिन निकाल दिया! शख्स के साथ हुआ बड़ा धोखा, कहानी वायरल

भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां साल में सिर्फ 2 बार आती है ट्रेन! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

50 घंटे की ड्यूटी के बाद थकी हुई घर लौटी सर्जन बहू, सास ने उतारी आरती, लेकिन इस एक बात से नाराज हुए लोग

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Birthday Cake Blast Video, Viral Cake Explosion, Funny Birthday Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com