विज्ञापन

क्लास में बच्चों की हो गई लड़ाई, शोर सुनकर दौड़ते हुए पहुंचे टीचर, फिर जो हुआ, कोई सोच नहीं सकता

वीडियो पर लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. एक यूजर ने लिखा, टीचिंग ही एक ऐसा पेशा है, जो बाकी सभी पेशे बनाता है. वहीं, दूसरे यूजर ने छात्रों की मेहनत और प्यार की जमकर तारीफ की.

क्लास में बच्चों की हो गई लड़ाई, शोर सुनकर दौड़ते हुए पहुंचे टीचर, फिर जो हुआ, कोई सोच नहीं सकता
फेयरवेल का ऐसा सरप्राइज नहीं देखा होगा!

Teacher farewell viral video: स्कूल की यादें अक्सर जिंदगी भर साथ रहती हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के एक स्कूल के छात्रों ने अपने क्लास टीचर को ऐसी विदाई दी, जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है. छात्रों ने पहले क्लासरूम में लड़ाई का नाटक किया और फिर टीचर को सरप्राइज देकर भावुक कर दिया. इस खास पल का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

झगड़े का नाटक कर बनाया सरप्राइज प्लान

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर subhhforsure नाम के यूजर ने शेयर किया है. यह खास फेयरवेल कार्यक्रम उत्तरपाड़ा स्थित एचएम एजुकेशन सेंटर के ह्यूमैनिटीज बैच (2024–26) के छात्रों ने आयोजित किया था. वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि क्लासरूम में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है. कुछ छात्र एक जगह इकट्ठा होकर झगड़े का माहौल बनाते हैं. जैसे ही क्लास टीचर वहां पहुंचते हैं, वे बच्चों को शांत रहने के लिए कहते हैं और स्थिति संभालने की कोशिश करते हैं.

देखें Video:

सच सामने आते ही इमोशनल हो गए टीचर

जैसे ही टीचर छात्रों के बीच पहुंचते हैं, अचानक एक छात्र उन्हें गिफ्ट से भरा बॉक्स थमा देता है. इसके बाद पूरी क्लास तालियों और खुशी से गूंज उठती है. तभी टीचर को समझ आता है कि यह कोई झगड़ा नहीं, बल्कि उनके लिए प्लान किया गया फेयरवेल सरप्राइज था. इसके बाद केक कटिंग का कार्यक्रम होता है. इस दौरान टीचर भावुक नजर आते हैं और मजाक में छात्रों को हल्के से डांटने का अभिनय भी करते हैं. उन्होंने कहा, अगर मैंने कभी आपसे सख्ती से बात की हो तो उम्मीद है आप उसे दिल पर नहीं लेंगे… आज हम साथ में जश्न मनाएंगे.

छात्रों ने जताया आभार

वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में छात्रों ने अपने स्कूल और टीचर के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि स्कूल सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं था, बल्कि यहां उन्होंने जीवन के कई महत्वपूर्ण सबक सीखे. अपने क्लास टीचर के लिए छात्रों ने लिखा, आपने हमें सिर्फ पढ़ाया ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और मजबूत बनना भी सिखाया. आपने हमें परिवार की तरह मार्गदर्शन दिया. धन्यवाद अंकुर सर. वीडियो पर लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. एक यूजर ने लिखा, टीचिंग ही एक ऐसा पेशा है, जो बाकी सभी पेशे बनाता है. वहीं, दूसरे यूजर ने छात्रों की मेहनत और प्यार की जमकर तारीफ की. 

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 1 किलो चावल की कीमत में आ जाएगा स्मार्टफोन! ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, आखिर क्या है इसमें इतना खास?

बालकनी में अकेले गिटार बजाकर 'डूबा-डूबा' गा रहे थे अंकल, पड़ोसी ने Video बनाया, सिंगिंग ने जीता इंटरनेट का दिल

70 हज़ार का 2BHK! आखिर क्यों इतना महंगा है बेंगलुरु के इस इलाके का किराया, वायरल पोस्ट ने उठाए सवाल

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal School Video, Teacher Farewell Viral Video, Classroom Prank For Teacher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com