मुंबई की 29 वर्षीय पल्लवी पाटिल ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. उन्होंने मुंबई फायर ब्रिगेड की पहली महिला फायर इंजन ड्राइवर बनकर इतिहास रच दिया है. बचपन में वह अक्सर अपने फायरफाइटर भाई के साथ प्रैक्टिस सेशन में जाती थीं. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह भी वही यूनिफॉर्म पहनेंगी और दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर देंगी.
बचपन का सपना बना हकीकत
पल्लवी के भाई पहले से फायर ब्रिगेड में हैं. उनके पिता चाहते थे कि दोनों भाई-बहन इस सेवा का हिस्सा बनें. जब महिलाओं की भर्ती शुरू हुई तो पल्लवी ने आवेदन किया, कठिन ट्रेनिंग पूरी की और साल 2017 में फायर ब्रिगेड में शामिल हो गईं.
8 साल बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
आठ साल तक फायरफाइटर के तौर पर काम करने के बाद पल्लवी ने फायर इंजन चलाने की विशेष ट्रेनिंग ली. विभाग की परीक्षा पास करने के बाद वह मुंबई फायर ब्रिगेड की पहली सक्रिय महिला फायर इंजन ड्राइवर बन गईं. अब तक वह तीन आग लगने की घटनाओं में अपनी टीम के साथ पहुंच चुकी हैं. पल्लवी सिर्फ फायर इंजन नहीं चलातीं, बल्कि मौके पर पहुंचकर पानी के प्रेशर को भी नियंत्रित करती हैं, ताकि दमकलकर्मी आसानी से आग बुझा सकें. मुंबई की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर फायर इंजन चलाना उनके लिए बड़ी चुनौती होती है.
A proud milestone for Mumbai
— अथर्व (@Talwar_1009) June 27, 2026
Pallavi Patil has become the first woman driver in the history of the Mumbai Fire Brigade, breaking barriers and inspiring a new generation of women to step into roles once seen as impossible. A powerful step forward for representation in emergency… pic.twitter.com/XcCReizWML
लोगों की जान बचाना है पहल मकसद
पल्लवी का छह साल का बेटा है. उनके पति भी फायर इंजन ड्राइवर हैं. दोनों अपनी ड्यूटी इस तरह तय करते हैं कि बेटा कभी अकेला न रहे. पल्लवी कहती हैं कि यूनिफॉर्म पहनने के बाद मेरा पहला मकसद लोगों की जान बचाना होता है.
लोगों ने वीडियो पर दिए रिएक्शन
लोग वायरल वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, Paving way for generations. दूसरे यूजर ने लिखा कि नारी शक्ति को नमन. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह एक गर्व का पल है जो दिखाता है कि लगन और अवसर मिलकर यह फिर से तय कर सकते हैं कि क्या-क्या मुमकिन है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं