PSL 2021 MS Vs QG: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2021) में मुल्तान सुल्तान्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स (Multan Sultans Vs Quetta Gladiators) के बीच मुकाबला खेला गया. शान मसूद (Shaan Masood) की तूफानी बल्लेबाजी और फिर इमरान ताहिर (Imran Tahir) की फिरकी के चलते मुल्तान ने क्वेटा को 110 रन से हरा डाला. 73 रन बनाने वाले शान मसूद को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. उनके अलावा इमरान ताहिर ने शानदार अंदाज में तीन विकेट झटके. लेकिन सबसे शानदार था उस्मान शिनवारी (Usman Shinwari) का विकेट. इमरान ताहिर (Imran Tahir) ने रहस्यमयी गेंद डालकर बल्लेबाज को चलता किया. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
184 रन का पीछा करने उतरी क्वेटा ने जल्दी अपने विकेट गिरा दिए और जीत की सारी उम्मीदें खत्म कर दी. 11 ओवर में क्वेटा 8 विकेट खोकर 66 रन बना चुका था. सभी को पता था कि यह मुकाबला मुल्तान के हाथ में जा चुका है. 12वां ओवर इमरान ताहिर करने आए. उन्होंने शिनवारी को फ्लिपर डाली, जिसको वो समझ नहीं पाए और एलबीडब्लू आउट हो गए.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
देखें Video:
Another flipper, another wicket for @ImranTahirSA #HBLPSL6 | #MatchDikhao | #MSvQG pic.twitter.com/vVENaykJ5b
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) June 16, 2021
मुल्तान सुल्तान्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. उनकी तरफ से शान मसूद ने 73 रन की धमाकेदार पारी खेली. उनके अलावा जॉनसन चार्ल्स ने 47 रन बनाए. क्वेटा की तरफ से खुर्रम शहजाद ने 2 विकेट झटके.
184 रन का पीछा करने उतरी क्वेटा की शुरुआत बेहद खराब रही. टॉप ऑर्डर लड़खड़ाने के बाद उनके विकेट गिरते चले गए. उनका कोई बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा रन नहीं बना सका. इमरान ताहिर के 3 विकेट लेने के अलावा इमरान खान ने 2 विकेट झटके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं