Delhi Police Shared Funny Video: एशिया कप 2022 फाइनल के दौरान पाकिस्तान की ओर से कैच छोड़ने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक ओर जहां इस वीडियो को हर जगह मजाक बन रहा है, वहीं दूसरी ओर इस वीडियो को एक प्रेरणा की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा का एक संदेश दिया है. अब आप खुद ही देख लीजिए.
यहां देखें वीडियो
Ae Bhai, Zara Dekh Ke Chalo#RoadSafety #AsiaCup2022Final pic.twitter.com/gepAVvrO33
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 12, 2022
यूं तो दिल्ली पुलिस हर बार कुछ नये-नये अनोखे तरीकों से लोगों को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए जागरुक करती रहती है, लेकिन इस बार फिर दिल्ली पुलिस ने एक जरा हटकर तरीका खोज निकाला है. दरअसल इस बार भी दिल्ली पुलिस ने क्रिएटीविटी का यूज करते हुए पाकिस्तान और श्रीलंका के एशिया कप के फाइनल मुकाबले का एक क्लिप शेयर की है. क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'ऐ भाई, जरा देखकर चलो.' इस वीडियो में खिलाड़ियों के समन्वय और सतर्कता की कमी पर रोशनी डालते हुए सड़क पर चलते समय सतर्क रहने का संदेश दिया गया है. वीडियो के बैकग्राउंड में चलता यह गाना 'ऐ भाई, जरा देख के चलो' राज कपूर अभिनीत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का है, जो 1970 में रिलीज हुई थी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बता दें कि बता दें कि श्रीलंका ने छठवीं बार एशिया कप अपने नाम कर पाकिस्तान का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से मात देते हुए अपनी जीत का परचम लहरा दिया. बता दें कि पारी की आखिरी गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज ने बाउंड्री पर जोरदार शॉट लगाया था और गेंद को पकड़ने के प्रयास में दो पाकिस्तानी फिल्डर आपस में टकरा गए, जिसके परिणामस्वरूप बल्लेबाज को 6 रन मिल गए, जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
* "" लड़की के कान में फंस गया सांप, इंटरनेट पर VIDEO को देख लोगों के उड़े होश
* 'Video:''समंदर किनारे लगा घड़ियालों का 'मेला', Video देख यूजर्स ने कहा 'लगता है पूरा का पूरा कुनबा ही वेकेशन पर हैं'
* "'मां की चप्पल की ताकत तो मगरमच्छ भी जानते हैं' यकीन न हो तो देख लें VIDEO
* "तेज IQ वाले बताएं कि किस Glass में सबसे ज्यादा पानी है? सिर्फ 1% ही दे पाए हैं सही जवाब!
देखें वीडियो-आलिया भट्ट हुईं स्पॉट, पैपराजी के साथ खुशी-खुशी की बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं