विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

आधी रात कैलाश सत्यार्थी के दफ्तर में चोरी, दस्तावेजों से छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के कालकाजी स्थित दफ्तर में आधी रात के बाद चोरी की वारदात हुई. चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और दफ्तर में मौजूद सामान व कुछ गोपनीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ के निशान मिले.

आधी रात कैलाश सत्यार्थी के दफ्तर में चोरी, दस्तावेजों से छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी
कैलाश सत्यार्थी
  • नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के दफ्तर में आधी रात के बाद चोरी की वारदात हुई
  • चोरों ने दफ्तर की अलमारियां तोड़ीं और गोपनीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ के निशान पाए गए
  • पुलिस ने घटना की जानकारी पाकर तुरंत जांच शुरू की और आसपास लगे CCTV फुटेज देखी जा रही है
नई दिल्ली:

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के दफ्तर में शनिवार, 28 फरवरी 2026, आधी रात के बाद चोरी की वारदात हुई. यह घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में स्थित उनके ऑफिस में हुई, जहां देर रात अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर घुसपैठ की.

ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, दस्तावेजों से छेड़छाड़

सुबह जब ऑफिस स्टाफ वहां पहुंचा, तो कैलाश सत्यार्थी के दफ्तर में सामान बिखरा पड़ा मिला. अलमारियां खुली हुई थीं और कुछ गोपनीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ के निशान भी मिले. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ऑफिस से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है. इसकी सूची तैयार की जा रही है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली: पहले से शादीशुदा था झोलाछाप डॉक्टर, गर्लफेंड को पता चला तो काट डाला प्राइवेट पार्ट

पुलिस जांच में जुटी, CCTV और फॉरेंसिक टीम सक्रिय

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन जांच शुरू कर दी. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.फॉरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि चोरी के पीछे सिर्फ़ आपराधिक मंशा है या कुछ और उद्देश्य, दोनों ही कोणों पर जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: हत्या, रंगदारी समेत 18 मुकदमे... यूपी STF ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर

2018 में भी हो चुकी है चोरी, नोबेल की प्रतिकृति ले गए थे चोर

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2018 में भी कालकाजी स्थित कैलाश सत्यार्थी के घर में चोरी हुई थी, जिसमें नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति, नोबेल डिप्लोमा और कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान चुरा लिए गए थे. हालांकि पुलिस के अनुसार उस समय भी असली नोबेल मेडल सुरक्षित था, जो राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है.

हर एंगल से जांच: आपराधिक वारदात या खास मकसद?

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है. हालांकि शुरुआती जांच में चोरी के उद्देश्य को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए टीम आगे काम कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kailash Satyarthi, Office Theft, Kalkaji Office, Nobel Peace Prize Winner, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com