धूप से बचने के लिए और स्टाइलिश दिखने के लिए आमतौर पर सनग्लासेस (sunglasses) और कैप लगाए हुए इंसानों को तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी डॉगी (Dogs) को काला चश्मा लगाते देखा है, अगर नहीं तो यह खबर जरूर पढ़ें. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर इंग्लैंड (England) के वेटरनरी हॉस्पिटल (Veterinary Hospital) की एक रिकमेंडेशन तेजी से वायरल हो रही है. आखिर इस सिफारिश में क्या कहा गया है चलिए जानते हैं.
आत्मनिर्भर! खुद के बाल काटने का अनोखा तरीका हो रहा Viral, सोशल मीडिया पर मुरीद हुए लोग
अब डॉग्स भी पहनेंगे स्टाइलिश सनग्लासेस और कैप
इंग्लैंड में एक वेटरनरी हॉस्पिटल ने सिफारिश की है कि एक सर्टेन ऐज के बाद एक्टिव डॉग्स को बाहर जाने पर टोपी या चश्मा पहनना चाहिए. संस्थान का कहना है कि समुद्र तट पर दौड़ने या अपने मालिकों के साथ बाइक का लुत्फ़ उठाने वाले डॉग्स को सनग्लासेस पहनने से फायदा होगा. सोशल मीडिया पर यह रेकमेंडेशन सुर्खियां बटोर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीबीसी के मुताबिक, ईस्टकॉट वेटनेरी हॉस्पिटल (Eastcott Veterinary Hospital) के स्पेशलिस्ट ने एक 14 साल के डॉग पूडल (fourteen year old poodle) के मालिक को बताया कि, डॉग की आईरिस उम्र बढ़ने के साथ कमजोर हो गई है, जिसका अर्थ है कि उसकी आईरिस की मसल्स इतनी मजबूत नहीं थी कि वह पुतली को कस सके. यह आईरिस एट्रोफी का कारण बनता है, जो आमतौर पर ब्राइटनेस को फ़िल्टर नहीं कर सकता है और इसलिए डॉग्स के मालिकों को उनके पालतू जानवरों को धूप का चश्मा पहनने की सलाह दी गयी.
शेफ ने चॉकलेट से बनाया जॉइंट स्नेल और मशरूम, कलाकारी देख आप भी कहेंगे- 'वाह क्या बात है'
स्टाइल और सेफ्टी दोनों के लिए चश्मा है जरूरी
वैसे ही डॉग्स ज्यादातर इंसानों के फेवरेट जानवर होते हैं और देखने में बहुत ही ज्यादा क्यूट होते हैं. ऐसे में अगर इंग्लैंड के वेटरनरी हॉस्पिटल का रिकमेंडेशन मान लिया जाए, तो स्टाइल और स्वैग में डॉग्स बराबर की टक्कर देंगे. स्टाइल की बात हटा भी दी जाए तो विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार सूरज की तेज किरणों के चलते डॉग्स की आंखें जल्दी खराब हो जाती है. ऐसे में ये धूप के चश्मे उनकी आंखों के लिए सुरक्षा कवच बन सकते हैं.
जर्मन शेफर्ड डॉग्स की वो ब्रीड है, जिन्हें इस गॉगल की सबसे ज्यादा जरूरत है. इसके अलावा जिन डॉग्स की आंखों की सर्जरी होती है या उनकी आंखों के आसपास कोई एक्टिविटी होती है, वो डॉग्स भी स्की-गूगल्स या विज़र्स पहनने के लिए सूटेबल कैंडिडेट्स होते हैं.
देखें वीडियो- एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का दिखा स्टाइलिश लुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं