विज्ञापन

1 मिनट से भी कम समय में बनाई Statue of Liberty की तस्वीर, स्पीड पेंटर ने जीता Guinness World Record

डेविड गैरीबाल्डी ने कहा, 'बचपन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की किताब पढ़ाते वक्त मैं उसमें शामिल लोगों से काफी इंस्पायर होता था. अब खुद उस लिस्ट का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है.'

1 मिनट से भी कम समय में बनाई Statue of Liberty की तस्वीर, स्पीड पेंटर ने जीता Guinness World Record
अमेरिका के स्पीड पेंटर डेविड गैरीबाल्डी ने न्यूयॉर्क में महज 43.5 सेकंड में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की पेंटिंग बनाई.
X@GWR

Viral Video: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डे के मौके पर अमेरिका के स्पीड पेंटर डेविड गैरीबाल्डी ने महज 43.5 सेकंड में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की पेंटिंग बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गुरुवार को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज के पास आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कैनवास पर कुछ ही सेकंड में रंगों की स्ट्रोक्स बिखेरीं और फिर कैनवास को पलटते ही स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का चेहरा सामने आ गया.

इस उपलब्धि के साथ डेविड गैरीबाल्डी ने "सबसे कम समय में किसी लैंडमार्क प्रतिमा की पेंटिंग बनाने" का Guinness World Record अपने नाम किया. उनकी कला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने रिकॉर्ड बनने के बाद जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.

20 साल से ज्यादा का अनुभव

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो निवासी डेविड गैरीबाल्डी को स्पीड पेंटिंग की दुनिया का बड़ा नाम माना जाता है. उन्हें 2012 में रियलिटी शो America's Got Talent में फाइनलिस्ट बनने के बाद दुनियाभर में पहचान मिली थी. वे म्यूजिक सुनते हुए कुछ ही मिनटों में मशहूर हस्तियों के बड़े-बड़े पोर्ट्रेट बनाने के लिए जाने जाते हैं.

डेविड दुनिया भर में कॉर्पोरेट इवेंट्स, खेल प्रतियोगिताओं और चैरिटी कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके कई आर्टवर्क्स की नीलामी भी की गई है, जिनसे जुटाई गई राशि सामाजिक कार्यों में इस्तेमाल होती है।

यहां देखें पूरा वीडियो:-

रिकॉर्ड के लिए की खास तैयारी

डेविड ने बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए तैयारी बेहद अहम थी. उन्होंने पेंट्स को सही जगह रखने, फर्श पर कालीन की पॉजिशन तय करने और अपने दिमाग में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की क्लियर छवि तैयार रखने पर खास ध्यान दिया था. उनके मुताबिक, सालों की प्रैक्टिस ने उनकी हैंड-आई कोऑर्डिनेशन को काफी बेहतर बनाया है. रिकॉर्ड बनाने के दौरान वे पूरी तरह फ्लो स्टेट में थे और घड़ी की टिक-टिक पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ अपनी कला पर फोकस रहे.

लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं डेविड

डेविड गैरीबाल्डी का कहना है कि वे चाहते हैं कि उनकी उपलब्धि बच्चों और युवाओं को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करे. उन्होंने कहा कि किसी रिकॉर्ड को हासिल करने की कोशिश में भले ही सफलता मिले या न मिले, लेकिन उस यात्रा के दौरान इंसान खुद को बेहतर जरूर बना लेता है.

यह भी पढ़ें:- रूस में मिली लड़की के बुलावे पर मंगोलिया के गांव देखने चला गया इंडियन यूट्यूबर, कहा- 'ये एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा'

यह भी पढ़ें:- बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वाले पैसेंजर ने मांगा 'फर्स्ट जर्नी सर्टिफिकेट', भारतीय रेलवे के जवाब ने जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guinness World Record, Statue Of Liberty, America Got Talent, Viral Video, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com