विज्ञापन

करोड़ों के फ्लैट में ‘चॉल’ जैसा हाल! नोएडा निवासी ने खोली हाई-राइज की सच्चाई, Video देख हैरान लोग

नोएडा के एक निवासी ने हाई-राइज फ्लैट्स की सच्चाई दिखाते हुए कहा कि ये ‘लग्जरी’ नहीं बल्कि चाल जैसी जिंदगी है. लिफ्ट की लंबी लाइन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

करोड़ों के फ्लैट में ‘चॉल’ जैसा हाल! नोएडा निवासी ने खोली हाई-राइज की सच्चाई, Video देख हैरान लोग
नोएडा के महंगे फ्लैट्स की पोल खुली! लिफ्ट के लिए लाइन, यूजर बोला- ये तो चॉल जैसा है

नोएडा में हाई-राइज और लग्जरी फ्लैट्स का सपना देखने वालों के लिए एक वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है. एक स्थानीय निवासी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि इन महंगे फ्लैट्स में रहना उतना ‘लग्जरी' नहीं है, जितना दिखाया जाता है. यह मामला नोएडा का है, जहां एक निवासी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लिफ्ट के लिए लंबी लाइन, ‘चॉल' जैसा हाल

वायरल वीडियो में निवासी ने दावा किया कि उनकी सोसाइटी के एक टावर में करीब 175 फ्लैट्स हैं, जिनमें 350-400 लोग रहते हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि पूरे टावर के लिए सिर्फ 2 लिफ्ट हैं, और उनमें से भी एक ही समय पर एक लिफ्ट चलती है. इस वजह से लोगों को अपने फ्लैट तक पहुंचने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है.

ये लग्जरी नहीं, वर्टिकल चॉल लाइफ है..

वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 3 लग्जरी फ्लैट्स = मॉडर्न चाल? यहां चाल में पानी की लाइन होती है और यहां लिफ्ट की लाइन लगती है. उन्होंने आगे कहा कि यह लग्जरी नहीं, बल्कि वर्टिकल चॉल लाइफ है, जहां लोग महंगा मेंटेनेंस देने के बावजूद रोजाना इंतजार और परेशानी झेलते हैं.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई सहमति

इस वीडियो को 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने भी इसी तरह के अनुभव शेयर किए. एक यूजर ने लिखा, फ्लैट्स हमेशा से कॉस्ट कटिंग के लिए बनाए जाते हैं, लग्जरी के लिए नहीं. वहीं दूसरे ने कहा, हमारे फ्लैट्स भी मुंबई की चाल का ही नया रूप लगते हैं. हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सभी सोसाइटी ऐसी नहीं होतीं और नोएडा में कई असली लग्जरी प्रोजेक्ट्स भी हैं.

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी शिकायतें

हाल ही में एक और नोएडा निवासी ने अपने करीब 1 करोड़ रुपये के फ्लैट की खराब हालत को लेकर शिकायत की थी. उन्होंने 22वीं मंजिल पर बने अपने घर में निर्माण की खराब गुणवत्ता और सफाई की समस्याओं को उजागर किया था.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 55 साल का इंतजार हुआ पूरा! बेटे ने माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में कराई यात्रा, दिल छू लेगी ये कहानी

जैसे किसी और देश में आ गया... शिलॉन्ग पहुंच विदेशी पर्यटक ने ऐसा क्या देख लिया कि रह गया हैरान - देखें Video

दादाजी का सपना हुआ सच! Google ऑफिस पहुंचते ही आंखों में दिखा गर्व, Video देख भावुक हुए लोग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com