बेंगलुरु के एक टेक प्रोफेशनल का अपने दादाजी के साथ बिताया गया एक खास दिन सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. इस भावुक वीडियो में पोते और दादाजी के बीच का खूबसूरत रिश्ता साफ नजर आता है. यह कहानी है मनीष सिंह की, जो गूगल में काम करते हैं. उन्होंने अपने दादाजी को अपने ऑफिस, यानी गूगल कैंपस घुमाने का फैसला किया. इस खास पल को उन्होंने वीडियो के जरिए शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
दादाजी का सपना, पोते ने किया पूरा
मनीष ने वीडियो में बताया कि बचपन में उनके दादाजी को हमेशा विश्वास था कि वह जिंदगी में कुछ बड़ा करेंगे. आज जब उन्होंने अपने दादाजी को गूगल का कैंपस दिखाया, तो वह सपना सच होता नजर आया. दादाजी के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी. मनीष ने कहा, कि दादाजी की वह मुस्कान उनके लिए किसी भी उपलब्धि से ज्यादा कीमती है.
देखें Video:
साथ बिताए बचपन जैसे पल
वीडियो में दोनों को साथ में खाना खाते, साइकिल चलाते और खेल खेलते हुए देखा जा सकता है. यह पल सिर्फ एक घूमने का नहीं, बल्कि पुराने दिनों को फिर से जीने जैसा था. मनीष ने याद किया कि बचपन में साइकिल चलाना उन्हें उनके दादाजी ने ही सिखाया था. अब जब उन्होंने दादाजी को उसी कैंपस में साइकिल चलाते देखा, तो उनके लिए यह पल बेहद खास बन गया. उन्होंने बताया, कि परिवार के साथ कैरम खेलना और दादाजी के साथ वक्त बिताना उन्हें अपने बचपन की याद दिला गया.
सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए. लोग इस रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आज मैं वादा करता हूं कि एक दिन अपने माता-पिता को गूगल ऑफिस जरूर लेकर जाऊंगा. वहीं दूसरे ने कहा, बहुत ही प्यारा रिश्ता है.
यह भी पढ़ें: अगर मम्मी कभी ना लौटी तो... मां के सवाल पर रो पड़ा छोटा बच्चा, दिया ऐसा जवाब, Video ने सबको रुला दिया
17 साल बाद भारत लौटी महिला, बोली- अपना देश भी लग रहा अजनबी, भावुक कर देगी NRI की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं