Viral Video: नोएडा में शानदार व्यू वाले अपार्टमेंट का किराया बताकर चर्चाओं में आने वाली इंटीरियर डिजाइनर तनु भारद्वाज ने अब एक नया वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में तनु नोएडा में शेयरिंग में रहने पर एक महीने के खर्चे के बारे में बता रही हैं, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
'सबसे ज्यादा पैसा किराए में जाता है'
25 सेकंड के इस वीडियो में तनु ने कहा, 'मैं 20वीं मंजिल पर स्थित जिस अपार्टमेंट में अपनी एक दोस्त के साथ रहती हूं उसका रेंट 26 हजार रुपये है, जिसमें आधे 13 हजार रुपये मैं देती हूं और बाकी मेरी दोस्त देती है. इसी तरह बाकी खर्चों को भी हमने आधा-आधा बांटा हुआ है, जिससे कभी परेशानी नहीं होती है.'
और कहां-कहां कितना पैसा खर्च होता है?
तनु ने सिर्फ अपने खर्चे बताते हुए कहा, 'रेंट के बाद मैं मेंटेनेंस पर 1500 रुपये, बिजली के बिल के 1000 रुपये, राशन के 5 से 6 हजार रुपये, एलपीजी के 500 रुपये हर महीने खर्च करती हूं. इसके अलावा ऑफिस आने-जाने में मेरे 5000 रुपये खर्च हो जाते हैं और अन्य खर्च 2000 रुपये के आसपास के आते हैं.
महीने का कुल खर्च कितना आता है?
तनु के मुताबिक, उनके महीने का कुल खर्च 30 से 31 हजार रुपये के बीच रहता है. लगभग इतने ही रुपये उनकी दोस्त के हिस्से में आता है. ये वो खर्चे है जिन्हें वो चाहकर भी नजरअंदाज नहीं कर सकतीं. इसके अलावा बाहर खाना-खाने या शॉपिंग करने का खर्च भी होता है, जो इसमें नहीं जोड़ा गया है.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
'अकेले रहने का मतलब सिर्फ आजादी नहीं'
तनु कहती हैं, 'नोएडा में अकेले रहना आजादी जैसा लगता है, लेकिन सिर्फ जब तक आपको एहसास नहीं होता कि आजादी बहुत जिम्मेदारी के साथ आती है. खुद खाना बनाना, खुद सफाई करना, खर्चों को संभालना, इमरजेंसी सिचुएशन को संभालना ये सब खुद से करना पड़ता है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो इसी जर्नी में बहुत कुछ सीखने को मिलता है. मेरे हिसाब से अकेले रहना = आजादी + जिम्मेदारी + बहुत कुछ सीखना है.'
सोशल मीडिया पर लोग बोले- 'सस्ता है'
तनु के इस वीडियो को देखने के बाद लोग इंस्टाग्राम पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'लोकेशन के हिसाब से यह अभी भी सस्ता है.' जबकि दूसरे यूजर ने उन्हें मुंबई की लिविंग लाइफ को ट्राई करने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें | माइक्रोसॉफ्ट की पार्टनर फर्म के मालिक को हुआ पछतावा, बोले- '16 महीने पहले दोस्त की सलाह मान लेनी चाहिए थी'
यह भी पढ़ें | अंग्रेजों के जमाने का कागज लेकर कनाडा से भारत आया कपल, यूपी के बलिया में खौज निकालीं 155 साल पुरानी जड़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं