कार चालकों से लिफ्ट लेकर उन्हें मोहपाश में फंसा कर मोटी उगाही करने के आरोप में नोएडा पुलिस के एक चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों समेत 15 लोगों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेश पर हुई। गिरफ्तार लोगों में ब्लैकमेल करने वाली दो महिलाएं भी शामिल हैं. एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बीती रात फरीदाबाद निवासी विनय प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी कार से महामाया फ्लाईओवर के पास से गुजर रहे थे तभी एक युवती ने उन्हें रुकने का इशारा किया.
पति और सास-ससुर ने बहू को चलती कार से बाहर फेंका, CCTV में कैद हुआ VIDEO
युवती ने विनय को बताया कि कुछ बदमाशों ने उसका पर्स और सामान लूट लिया है तथा वह उसे पुलिस चौकी तक छोड़ दें. एसएसपी के अनुसार, विनय ने महिला को कार में लिफ्ट दी और पुलिस चौकी गए. पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि कार चालक ने उसके साथ बलात्कार किया है. शोर सुन कर वहां पहुंचे पुलिस वाले विनय को कार सहित सेक्टर 44 पुलिस चौकी पर ले गए.
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
VIDEO: मर गया बच्चा तो हाथियों के झुंड ने निकाली 'अंतिम यात्रा', देखते रह गए लोग
उन्होंने बताया कि वहां पर कुछ अन्य लोग भी पहुंचे तथा कार चालक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे. पुलिस वालों ने विनय से कहा कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा. बुरी तरह घबराए विनय से पुलिस कर्मियों और मोहपाश में फंसाने वाली महिलाओं ने 50 हजार रुपये में सौदा तय किया. एसएसपी ने बताया कि इस बात की सूचना पीड़ित ने किसी के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों को दी. उन्होंने बताया कि मौके पर थाना प्रभारी सेक्टर 39 राजेश शर्मा को भेजा गया तब कार चालक से चौकी प्रभारी तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी और अन्य लोग 50 हजार रुपये वसूल रहे थे.
डॉक्टर ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से फेंक दिया दो कुत्तों को, महिला ने देखते ही किया ऐसा
उन्होंने बताया कि सेक्टर 44 चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील शर्मा, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल अजयवीर, कांस्टेबल देवेंद्र, पीसीआर चालक विपिन सिंह, पीसीआर चालक दुर्गेश कुमार, पीसीआर चालक राजेश कुमार, अनूप, सलीम, सतीश, सुरेश कुमार, हरि ओम, देशराज तथा विनीता और कार चालक को ब्लैकमेल करने वाली युवती पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से कार चालक से वसूले गए 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन आदि बरामद हुआ है.
Google ने 2018 में न्यूज से कमाए 33 हजार करोड़ रुपये, पत्रकारों को नहीं किया PAY
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में रंगदारी वसूलने और भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार महिला और अन्य लोगों ने पुलिस वालों के साथ मिलकर अब तक कई लोगों को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर भारी रकम वसूली है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. गिरफ्तार चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.
(इनपुट-भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं