विज्ञापन

दिल्ली में कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गैंगस्टर नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में मारा गया

 नसीम दुर्रानी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के संपर्क में भी रह चुका था. छोटा शकील ने 2016-17 में तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन को मारने की सुपारी नसीम दुर्रानी को दी थी. इसके अलावा पाकिस्तानी मूल के तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप उस पर था.

दिल्ली में कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गैंगस्टर नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में मारा गया
बुलंदशहर में कुख्यात गैंगस्टर का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में मारा गया है. नोएडा STF और दिल्ली पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में D कंपनी से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर को ढेर किया गया.  नसीम दुर्रानी पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर फायरिंग करने का आरोप था. दिल्ली मर्डर केस में वॉन्टेड चल रहे नसीम दुर्रानी की तलाश दिल्ली पुलिस लंबे समय से कर रही थी.

बुलंदशहर एनकाउंटर में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर

पुलिस को जैसे ही ये इनपुट मिला कि वह बुलंदशहर में छिपा हुआ है तो नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंच गई. इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. तभी पुलिस की कई गोलियां नसीम दुर्रानी को जा लगीं. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, हां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से था कनेक्शन

 नसीम दुर्रानी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के संपर्क में भी रह चुका था. छोटा शकील ने 2016-17 में तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन को मारने की सुपारी नसीम दुर्रानी को दी थी. इसके अलावा पाकिस्तानी मूल के तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप नसीम दुर्रानी पर था. उस पर हत्या, हत्या की कोशिश और लूट के 25 से ज्यादा मामले दर्ज थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Encounter, Bulandshahar Encounter, Kapil Mishra, Delhi Police, Noida STF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com