विज्ञापन

गरीबी से जंग, वायरल वीडियो से मिली पहचान, हर रील में चाय संग हंसने वाला लड़का आखिर है कौन?

Inspirational Story: कभी धूल मिट्टी में ट्रक साफ करने वाला एक लड़का, अचानक अपनी हंसी से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लेता है. किस्मत का ऐसा मोड़ आया कि, अधूरी पढ़ाई फिर से शुरू हुई और अब वही लड़का सोशल मीडिया स्टार है.

गरीबी से जंग, वायरल वीडियो से मिली पहचान, हर रील में चाय संग हंसने वाला लड़का आखिर है कौन?
चौथी में स्कूल छोड़ा..10वीं पास कर बना डिजिटल हीरो, हर रील में चाय संग हंसने वाला वायरल लड़का आखिर है कौन?

Viral Laughing Boy Arun Kumar Telangana: तेलंगाना के अरुण कुमार की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. वायरल लाफिंग बॉय के नाम से मशहूर हुए अरुण कभी बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे. हालात इतने कमजोर थे कि चौथी कक्षा के बाद ही उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा. किताबों की जगह उन्होंने ट्रकों के बीच काम करना शुरू कर दिया और लॉरी क्लीनर बन गए.

ये भी पढ़ें:-70 साल के 'चचा' और 22 साल की दुल्हन...रावलपिंडी की इस शादी ने इंटरनेट पर मचाया बवा

क्यों छूटी पढ़ाई (Inspirational Story)

घर की माली हालत ठीक नहीं थी. कम उम्र में ही अरुण को समझ आ गया था कि घर चलाने के लिए कमाना जरूरी है. दिनभर ट्रक के साथ सफर, सफाई और छोटी मोटी मजदूरी ही उनकी जिंदगी बन गई. पढ़ाई का ख्वाब जैसे अधूरा रह गया था, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था.

कैसे वायरल हुई हंसी (How His Laugh Went Viral)

काम के दौरान उनकी मुलाकात ड्राइवर नेहरु से हुई. एक दिन चाय पीते वक्त अरुण की जोरदार हंसी सुनकर नेहरु ने उसका वीडियो बना लिया. यही वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. लोग उस हंसी को मीम्स और रील्स में इस्तेमाल करने लगे. इसी बीज सोशल मीडिया पर Arun Kumar viral video, Telangana laughing boy, viral laughing man जैसे कीवर्ड ट्रेंड करने लगे.

किसने बदली जिंदगी (10th pass success story)

वीडियो वायरल होने के बाद नेहरु ने सिर्फ तालियां नहीं बजाईं, बल्कि अरुण का हौसला भी बढ़ाया. उन्होंने दोबारा स्कूल में दाखिला दिलवाया और पढ़ाई के लिए मदद की. मेहनत और लगन से अरुण ने 10वीं की परीक्षा पास कर ली.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: gajabgyaan

आज अरुण कुमार एक कंटेंट क्रिएटर हैं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. वह अपनी कामयाबी का श्रेय नेहरु को देते हैं.

ये भी पढ़ें:-400 का केला, 500 का सेब...ये है पाकिस्तान का फल बाजार या लग्जरी शोरूम? कीमतें उड़ा देंगी होश

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Kumar Telangana,  10th Pass Success Story, Viral Laughing Man, Inspirational Story, Content Creator Journey, Viral Laughing Boy Arun Kumar Telangana, Arun Kumar Viral Video, Telangana Inspiring Story, Truck Cleaner To Content Creator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com