दुनियाभर में महिलाओं को मर्दों के मुकाबले कमतर आंका जाता है. बावजूद इसके की उन्होंने मुश्किल से मुश्किल सिचुएशन का बड़ी समझदारी और हिम्मत से सामना किया है. ऐसी बहुत सी कहानियां है जो हमें महिलाओं की काबिलियत से रूबरू कराती है. हम सभी ये बात बखूबी जानते हैं कि मां (Mother) होने जैसा अहसास दूसरा नहीं हो सकता. मगर मां बनने के समय होने वाले दर्द (Pain) को बयां भी नहीं किया जा सकता. ऐसे में अगर कोई महिला कुछ ऐसा कर दिखाए जिसके बारे में हम कल्पना तक नहीं कर सकते हैं. फिर ऐसी महिलाओं को सैल्यूट करना तो एकदम बनता है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड की महिला एमपी (New Zealand) के मां बनने की अनोखी कहानी खूब वायरल (Viral) हो रही है. दरअसल यहां एक महिला सांसद (Woman) ने जिस तरह अपने बच्चे को जन्म दिया, उसके बारे में सुनकर ही लोगों के होश उड़ जाएंगे. गर्भवती सांसद जूली एन जेंटर (MP Julie Anne Genter) रात के 2 बजे लेबर पेन उठने पर साइकिल से ही अस्पताल पहुंच गई. एक और बात ये कि ऐसी मुश्किल सिचुएशन में भी उन्होंने एक घंटे के भीतर बच्चे को जन्म भी दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जूली की सोशल मीडिया पोस्ट-
जूली ने सोशल मीडिया (Social Media) पर लिखा- 'बड़ी खबर! आज सुबह 3.04 बजे हमारे फैमिली में एक नए सदस्य का स्वागत हुआ. मैंने अपना लेबर पेन साइकिल पर तो बिलकुल नहीं सोचा था, मगर ऐसा सच में हुआ. हम जब अस्पताल की तरफ निकले तो शुरुआत में तो उतनी दिक्कत नहीं थी. लेकिन अस्पताल (Hospital) की 2-3 मिनट की दूरी को पार करने में हमें 10 मिनट लग गए. अब हमारे पास एक प्यारा बच्चा है जो अपने पिता की गोद में सो रहा है. ख्याल रखने वाली इतनी अच्छी टीम पाना भाग्यशाली है, जिसके चलते डिलीवरी जल्दी संभव हो सकी.
ये भी पढ़ें: छोटी बच्ची के हैरतअंगेज करतब देख उड़े लोगों के होश, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस पोस्ट को देख लोग जूली (MP Julie Anne Genter) की हिम्मत के कायल हो गए. एक यूजर ने कहा कि सच में मां से ताकतवर दुनिया में कुछ और नहीं हो सकता है. वहीं एक यूजर ने फिल्मी अंदाज में कहा कि यकीन स्त्री कुछ भी कर सकती है. कई लोगों ने उन्हें नए बच्चे के लिए मुबारकबाद भी दी. एक महिला ने लिखा- 'मैं तो प्रेग्नेंसी में कार में भी बैठने पर दिक्कत महसूस करती हूं लेकिन आप तो वाकई कमाल है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं