इंटरनेट (Internet) की दुनिया में अक्सर हुनरमंद बच्चों के कई कमाल के वीडियोज छाए रहते हैं. इन दिनों फिर से एक छोटी बच्ची ने कुछ हैरतअंगेज करतब दिखाकर अचानक से लोगों की तारीफें बटोर ली. इस बार जो वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर बड़ी तेजी से पॉपुलर हो रहा है, उसमें एक बच्ची रबर (Rubber) जैसी फ्लेक्सिबिलिटी के साथ बेहद शानदार करतब दिखा रही है. बच्ची के हैरान करने वाले टैलेंट (talent) को देख लोग भौचक्के रह गए.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो (Video) देखने के बाद लोग बच्ची को रबर गर्ल (Rubber Girl) के नाम से बुला कर रहे हैं. ये वीडियो किसी कराटे ट्रेनिंग सेंटर (Traning Centre) का है. जहां पर कई बच्चे एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. यही पर एक बच्ची कराटे जैसे एक्शन दिखा रही है. इसके बाद वह अपने दोनों हाथों को फैलाकर अपने पैरों से माथे को टच करते हुए वॉक (Walk) करने लगती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
Spellbound 🧙 pic.twitter.com/RF5zMRq3oK
— Ankita Sharma IPS (@ankidurg) November 27, 2021
ये भी पढ़ें: कैमरे में कैद हुआ ढहते ज्वालामुखी का दुर्लभ नजारा, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
वॉक खत्म करने के बाद बच्ची हवा (Air) में गुलाटी लगाकर भी दिखाती है. गुलाटी लगाते-लगाते वह एक राउंड कंप्लीट करती है और फिर अपने शरीर को रबर की तरह फोल्ड कर जमीन पर लुढ़कने लगती है. इस वीडियो (Video) में बच्ची ने बेहद फुर्तीले स्टंट दिखाए. बच्ची के इन स्टंट को देख कई लोग दंग रह गए. वीडियो के आगे बढ़ने पर देखा जा सकता है कि बच्ची अपने हाथ-पैरों को स्ट्रेच करके कंधे पर आसानी से रख लेती है.
इसके बाद लड़की जमीन पर पेट के सहारे लेट जाती है. फिर अपने पूरे शरीर को घुमाना शुरू कर देती है. उसे देखकर लगता है कि जैसे उसका शरीर किसी रबर (Rubber) से बना हो. ये वीडियो (Video) देखने के बाद कई लोग दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर शेयर किया है. ज्यादातर लोग लड़की की काबिलियत के मुरीद हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं