विज्ञापन

मां से किया वादा तोड़कर जर्मनी की जुड़वां बहनों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बोलीं- 'अब मम्मी भी हमारी फैन हैं'

'पेटूनिया ट्विंस' के नाम से फेमस दोनों बहनों ने अपनी मां से वादा किया था वो सिर्फ एक टैटू बनवाएंगी. लेकिन उन्होंने वो वादा तोड़ दिया.

मां से किया वादा तोड़कर जर्मनी की जुड़वां बहनों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बोलीं- 'अब मम्मी भी हमारी फैन हैं'
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपनी वेबसाइट पर 17 नवंबर को 'पेटूनिया ट्विंस' की कहानी पब्लिश की है.
GWR.com

Viral Story: जर्मनी के छोटे से गांव से निकलकर अमेरिका पहुंचीं जुड़वा बहनों ने मां से किया वादा तोड़ दिया, जो उनके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जितने का कारण बन गया. दोनों बहनों की इस हरकत से उनकी मां पहले काफी नाराज हुईं, लेकिन समय के साथ उनकी नाराजगी गायब हो गई और आज वो अपनी बेटियों की सबसे बड़ी फैन बन गईं. 'पेटूनिया ट्विंस' के नाम से फेमस जुड़वा बहनों की इस कहानी को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने अपनी वेबसाइट पर जगह दी है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है.

शरीर के 70% हिस्से को टैटू से ढका

GWR के मुताबिक, एलाइन गालियानो और एलेना हाह्नले नाम की इन जुड़वा बहनों के शरीर का करीब 70 फीसदी हिस्सा टैटू से ढका हुआ है. इसी वजह से दोनों ने दुनिया की सबसे ज्यादा टैटू वाली जुड़वा बहनों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दोनों बहनें अब अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं और 'पेटूनिया ट्विंसइंक' नाम से अपना टैटू स्टूडियो चलाती हैं.

हर महीने एक-दूसरे के बनाती हैं एक टैटू

जुड़वा बहनों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया कि दोनों हर महीने कम से कम एक बार एक-दूसरे को टैटू बनाती हैं. यही कारण है कि उनके शरीर पर टैटू की संख्या लगातार बढ़ रही है. एलाइन के मुताबिक, जो चीज एक शौक के तौर पर शुरू हुई थी, वही आगे चलकर उनकी पूरी जिंदगी और करियर बन गई. आज दोनों खुद को सिर्फ जुड़वा बहनें नहीं, बल्कि बिजनेस पार्टनर और सबसे अच्छी दोस्त भी मानती हैं.

यह भी पढ़ें | 137 मिलियन व्यूज ने बदली महाराष्ट्र के बच्चे की किस्मत, होंडा डीलर ने उठाया ग्रेजुएशन तक पढ़ाई का खर्च

यह भी पढ़ें | अरुणाचल प्रदेश की लोहित नदी के किनारे बैठा दिखा दुनिया का सबसे दुर्लभ पक्षी, भारत में बचे हैं 10 से भी कम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guinness World Records, Germany, Los Angeles, USA, Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com