Viral Video: कोलकाता में रह रही एक युवती ने घर में हफ्ते भर बैठने रहने के बाद रैपिडो में बाइक चलाना शुरू किया. उसने अपनी ड्यूक 250 बाइक से रैपिडो राइडर के सफर की शुरुआत की है. पहली बार राइड मिलने से लेकर पहला ग्राहक ढूंढने और उसे मंजिल तक पहुंचाने तक का पूरा अनुभव उसने वीडियो में शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है. युवती असम की रहने वाली है, एक सोलो फीमेल बाइकर (Solo Female Biker) है, जो अकेले भारत के अलग-अलग हिस्से में गई है.
राइड शुरू करने से पहले घबराई थी
नॉर्थ ईस्ट की लड़की अश्मिता पेगू (Ashmita Pegu) ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली राइड को लेकर रील पोस्ट की है. इसके अलावा उसने अपने यूट्यूब चैनल पर भी Rapido राइडर के तौर पर पहले दिन का वीडियो डाला है. उसने वीडियो में बताया कि वह पिछले कई दिनों से कोई नया कंटेंट नहीं बना पा रही थी. ऐसे में उसने कुछ अलग करने का फैसला किया और बाइक टैक्सी सर्विस में हाथ आजमाने की सोची.
उसने बताया कि शुरुआत में उसने Rapido पर रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश की, लेकिन लाइसेंस वेरिफिकेशन की समस्या के कारण उसका अकाउंट सक्रिय नहीं हो पाया. इसके बाद उसने Uber Moto पर रजिस्ट्रेशन किया और बाइक राइडर के रूप में काम शुरू करने का फैसला किया. वह वीडियो में कहती है कि उसका यह पहला एक्सपीरियंस था, शुरुआत से ही वह उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी घबराई हुई भी दिखी.
पहली राइड मिलने की चेहरे पर दिखी खुशी
वीडियो में वह अपनी बाइक पर कैमरा सेट करती है और पहली राइड की तलाश शुरू करती है. कुछ राइड रिक्वेस्ट को दूरी और पिकअप लोकेशन की वजह से छोड़ने के बाद आखिरकार वह एक ट्रिप स्वीकार कर लेती है. पैसेंजर को कॉल करके वह पूछती है कि क्या वह कुछ मिनट इंतजार कर सकता है, क्योंकि उसे पिकअप प्वाइंट तक पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा.
पैसे के लिए नहीं, एक्सपीरियंस के लिए चलाई रैपिडो बाइक
पहली राइड मिलने के बाद पर उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. वह वीडियो में कहती है कि उसे नहीं पता कि यह काम कितना आसान या मुश्किल होगा, लेकिन वह सच में इसका एक्सपीरियंस लेना चाहती है. अपने वीडियो में अश्मिता ने कोलकाता की भीषण गर्मी का भी जिक्र किया. उसने वीडियो में बताया कि उसका मुख्य उद्देश्य पैसे कमाना नहीं था, बल्कि यह समझना था कि एक महिला राइडर के तौर पर बाइक टैक्सी चलाने का अनुभव कैसा होता है.
उसने सोशल मीडिया व यूट्यूब पर लोगों से राय भी मांगी कि क्या ड्यूक 250 से रैपिडो राइड करना नुकसानदायक हो सकता है या प्रॉफिट. उसके वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं हैं. रैपिडो राइडर के तौर पर इंस्टाग्राम रील को लोगों ने काफी पसंद किया है. फीमेल रैपिडो राइडर के रूप में पहले दिन वाले उसके इंस्टाग्राम वीडियो पर 4 लाख से अधिक व्यूज आए हैं, जबकि करीब 150 लोगों ने पोस्ट पर कमेंट किया है.
यह भी पढ़ें
थाईलैंड की लड़की से उदयपुर में मांगा Lip Kiss, VIDEO वायरल होते ही युवक गिरफ्तार
'मदद के नाम पर थमाए पैसे, फिर लिए वापस', छलका शरद कपूर का दर्द, बोले- अब किसी से नहीं मिलूंगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं