विज्ञापन

2 साल तक जीरो काम, फिर भी मिली 4.7 करोड़ रुपये सैलरी, पूरा दिन देखता रहता था YouTube-Netflix

टेक कर्मचारी ने दावा किया कि करीब 2 साल तक उसे कोई खास काम नहीं मिला, फिर भी कंपनी से लगभग 4.7 करोड़ रुपये सैलरी मिली. कर्मचारी ने Reddit पर अपना अनुभव शेयर किया.

2 साल तक जीरो काम, फिर भी मिली 4.7 करोड़ रुपये सैलरी, पूरा दिन देखता रहता था YouTube-Netflix
2 साल तक बिना काम के कर्मचारी को मिली 4.7 करोड़ रुपये सैलरी
NDTV

Viral News: मोटी सैलरी, अच्छे शहर में नौकरी और ऑफिस में करने को कुछ भी नहीं... दिनभर आराम से बैठे रहो और महीने के लास्ट में सैलरी आपके अकाउंट में आ जाएगी. सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, पर यह एकदम हकीकत है और यह सब एक टेक कर्मचारी के साथ हुआ, वो भी 2 साल तक... उसे बिना काम के 2 साल तक सैलरी मिलती रही. इन 2 सालों में उसे कुल 4.7 करोड़ रुपये वेतन के तौर पर मिले. वह दिनभर ऑफिस के कैफे में बैठा YouTube और Netflix पर मूवी और सीरीज देखता रहता था. 

2025 के शुरुआत में नई टीम में मिला ऑफर

यह कहानी है Reddit पर एक यूजर ने शेयर की है. उसने बताया कि उसे 2025 के शुरुआत में एक नई टीम में ऑफर मिला. जिस दिन उसने नई टीम को जॉइन किया, उसी दिन कंपनी में बड़ा बदलाव हुआ. जिस मैनेजर और डायरेक्टर ने उसे ऑफर देकर काम पर रखा था, वे दोनों ही निकाल दिए गए. वह न्यूयॉर्क की टेक कंपनी में काम करने के लिए नया-नया आया था. उसे उस कंपनी में काम का कोई अंदाजा नहीं था. उसे लगा कि 1-2 हफ्ते में नए मैनेजर से मिल लेगा और आगे क्या-क्या करना है, उसकी क्या जिम्मेदारी होगी. इस पर बात कर लेगा. पर ऐसा कुछ नहीं हो सका. 

वह ऐसी टीम में पहुंच गया था, जहां पर न ही उसे कोई काम देने वाला था. न ही उसकी कोई जिम्मेदारी तय की गई थी. हां बीच-बीच में कुछ हल्का फुल्का काम जैसे कोई ईमेल भेज दिया. या किसी एक आध मीटिंग में चला गया और फिर दिन खत्म...

2 साल तक बिना काम के मिलती रही सैलरी

अपनी Reddit पोस्ट में टेक कर्मचारी ने बताया कि उसके पास ऑफिस में कोई काम करने के लिए नहीं था. इसी के कारण वह टाइम पास के लिए दिनभर ऑफिस के कैफे में बैठकर यूट्यूब और नेटफ्लिक्स देखता रहता था. हां इस बीच में हफ्ते में एक आध पर बार लंच के लिए किसी नई और मशूहर जगह चला जाता था. ऐसा करते-करते उसने मैनहट्टन का कोना-कोना छान मारा और 2 साल कब बीत गए पता ही नहीं चला. पर उसे साल के 2.6 करोड़ रुपये से अधिक ($275,000) मिलते रहे. मतलब उसे इन 2 सालों में 4.7 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले.

उसने लिखा कि यह सब सुनने में किसी सपने जैसे लग सकता है, पर यह सब उसके साथ हुआ और यह किसी बुरे सपने से कम नहीं था. उसने इस बड़े प्रमोशन के लिए अपनी फैमिली को वेस्ट कोस्ट से NYC में शिफ्ट किया था. उसने बताया कि इन 2 सालों में ऐसा नहीं था, वह काम नहीं करना चाहता था. उसने कई बार नए मैनेजर से काम के बारे में पूछा, पर मैनेजर ने कोई खास जवाब नहीं दिया. उसे लगता है कि वो मैनेजर टेक इंडस्ट्री में अब तक सबसे बेवकूफ इंसान था. नए मैनेजर की सैलरी 500,000 डॉलर (4.7 करोड़ रुपये) से ज़्यादा थी.

यह भी पढ़ें | 'क्या आप बच्चा प्लान करने वाली हैं?' नौकरी के इंटरव्यू में HR ने महिला से पूछा सवाल

काम नहीं मिला तो दूसरी नौकरी खोजना शुरू किया

जब 2 साल ऐसे बीत जाने के बाद उसने कोई नहीं मिला तो उसने हार मान ली और दूसरी जगह नौकरी खोजनी शुरू कर दी. उसने बताया कि उसकी पत्नी काम पर चली थी. ऐसे में ऑफिस में काम न होने के कारण वह अधिकतर समय घर में रहना लगा था. वह अपने अपार्टमेंट के जिम में जाता, नाश्ता बनाता, कॉफ़ी पीता और बालकनी में बैठकर शहर का नज़ारा देखते हुए कॉर्पोरेट टेक दुनिया के बेतुकेपन पर हंसता रहता था.

I feel like I stole >$500k from my company...
by u/Hall_Educational in corporate

बाद में 6 महीने के इंटरव्यू के बाद उसी कंपनी में नया रोल मिला. पर 2 साल तक कोई काम न करने का असर यह हुआ कि वह काफी पीछे छूट गया था. उसकी स्किल्स भी काफी रस्टी (कमजोर) हो गई थी. उसने लिखा कि अब जब वह पीछे मुड़कर देखता है तो यह पूरा सफ़र कितना मज़ेदार और अजीब था... टेक की दुनिया बहुत अजीब और शानदार है, लेकिन ज़्यादातर तो अजीब ही है. मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई और जगह होगी जहां कोई आम इंसान बिना ज़्यादा कुछ किए, इतनी अच्छी कमाई कर सकता है.

(अस्वीकरण: यह कहानी Reddit पर वायरल हुई एक पोस्ट पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)

यह भी पढ़ें | हावड़ा से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यूट्यूबर ने किया सफर, वॉशरूम देखकर बोला- चीनी बुलेट ट्रेन कुछ भी नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Story, New York News, New York News In Hindi, Reddit Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com