विज्ञापन

'क्या आप बच्चा प्लान करने वाली हैं?' नौकरी के इंटरव्यू में HR ने महिला से पूछा सवाल

Pregnancy Plan Question In Interview: एक महिला ने अपने जॉब इंटरव्यू को लेकर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उसने बताया कि एचआर राउंड के दौरान उससे प्रेग्नेंसी प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया.

'क्या आप बच्चा प्लान करने वाली हैं?' नौकरी के इंटरव्यू में HR ने महिला से पूछा सवाल
HR ने इंटरव्यू के दौरान पूछा प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल

नौकरी के लिए इंटरव्यू में कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं, जो काम से जुड़े होते हैं या फिर ये पिछली कंपनी से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि एक महिला से इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा सवाल किया गया, जिसने कॉर्पोरेट में महिलाओं की भागीदारी पर सवाल खड़े कर दिए. महिला से एचआर की तरफ से पूछा गया कि क्या आप जल्द ही बच्चा प्लान करने वाली हैं? इस पूरी घटना का जिक्र शताक्षी द्विवेदी नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर किया है. इस सवाल को सुनते ही शताक्षी को काफी अजीब लगा और यही वजह है कि उन्होंने सभी के साथ इस घटना को शेयर किया है. 

शादी का पता लगते ही पूछा सवाल

जब एचआर ने शताक्षी द्विवेदी से उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी शादी हुई है. इसके ठीक बाद एचआर की तरफ से दूसरा सवाल था कि क्या आप अभी बेबी प्लान कर रही हैं? शताक्षी ने बताया कि शुरुआत में सब ठीक था और इंटरव्यू में सवाल सामान्य थे. उनसे पूछा गया कि वो कहां रहती हैं और उन्हें ऑफिस आने में क्या कोई परेशानी होगी. इसका जवाब उन्होंने ना में दिया और कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बच्चे वाला सवाल पूछते ही शताक्षी हैरान रह गईं और उन्होंने इसे काफी अजीब बताया. 

सताक्षी ने सोशल मीडिया पर नौकरियों में महिलाओं को इस नजरिए से देखने को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ हम महिलाओं के आगे बढ़ने या फिर तरक्की देने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरह ऐसी कंपनियां भी होती हैंस जो इस तरह की बातें आज भी कर रही हैं. 

लोगों ने भी दिए रिएक्शन 

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी सताक्षी के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया और कहा कि ये काफी दुखद है. सबसे ज्यादा महिलाओं ने कमेंट बॉक्स में अपने साथ हुई ऐसी ही चीजों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के दौरान ऐसे सवाल पूछना कई कंपनियों में आम हो चुका है. लोगों ने बताया कि महिलाओं को शादी, बच्चे और उनकी जिम्मेदारी को लेकर सवाल किया जाता है, जिससे वो असहज हो जाती हैं. फिर चाहे वो कोई 22 साल की लड़की हो या फिर 50 साल की महिला, हर किसी से इस तरह के सवाल पूछे जाना आम है. 

यह भी पढ़ें | फ्लिपकार्ट, अमेजन में डिलीवरी बॉय कैसे बनें? इतनी मिलती है सैलरी

यह भी पढ़ें | IAS तो सुना होगा, लेकिन क्या होते हैं IAAS अधिकारी? ऐसे मिलती है नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pregnancy Plan, Pregnancy Plan Question In Interview, Interview Question, Job Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com