फिल्मी सितारे अक्सर फैन्स के साथ अपने फोटोशूट या सॉन्ग की झलक पेश करते हैं या फिर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाते हैं. लेकिन एग्जाम के दिनों में फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटर्स तक ने फैन्स के साथ इंटरेक्ट करने का अपना अंदाज बदल दिया है. परीक्षा का सीजन शुरू होता है तब माता-पिता की चिंता भी बढ़ जाती है. वो कोशिश करते हैं कि बच्चे ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करें साथ में स्ट्रेस फ्री भी रहें. लेकिन कुछ जिद्दी स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं जिन्हें पढ़ाई करने के लिए अपने फेवरेट स्टार्स के जवाब का इंतजार है. मजेदार बात ये है कि सितारे भी उन्हें निराश नहीं कर रहे और उनकी डिमांड पूरी कर पढ़ने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं. ऐसे सितारों में आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी तो शामिल हैं ही क्रिकेटर शुभमन गिल ने भी ये जेस्चर दिखाया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आलिया भट्ट ने किया कमेंट
आलिया भट्ट फेवरेट नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने आलिया भट्ट का ही एक वीडियो शेयर किया और उस पर लिखा कि अगर आलिया भट्ट इस रील पर कमेंट करती हैं तो मैं पढ़ाई शुरू कर दूंगा. आलिया भट्ट ने भी अपने फैन को निराश नहीं किया और इमोजी के साथ रिप्लाई किया.
विजय देवरकोंडा का वादा
विजय देवरकोंडा के फैन ने एक स्टेप आगे बढ़ते हुए नब्बे प्रतिशत तक लाने का वादा कर दिया. शर्त केवल इतनी रखी कि विजय देवरकोंडा कमेंट कर उन्हें जवाब देंगे. विजय देवरकोंडा ने भी फैन का दिल नहीं तोड़ा बल्कि ये वादा तक कर दिया कि अगर वो शर्त पूरी करते हैं और नब्बे प्रतिशत से ज्यादा लाते हैं तो विजय देवरकोंडा मुलाकात भी कर सकते हैं.
कियारा आडवाणी की सलाह
कियारा आडवाणी के एक फैन ने उन्हें लिखा कि मेरा परसों से एग्जाम है. आप कमेंट करेंगी तो मैं पढ़ना शुरू कर दूंगा. कियारा आडवाणी ने भी बिना समय गंवाए फैन को मोटिवेट किया. कियारा आडवाणी ने लिखा कि पढ़ो और अपना बेस्ट परफॉर्म करो.
शुभमन गिल ने भी किया मोटिवेट
स्टार तो स्टार क्रिकेटर्स को भी भरपूर मैसेज आ रहे हैं. एक फैन ने शुभमन गिल की रील शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि अगर शुभमन ने इस रील पर कमेंट किया तो कल से पढ़ना शुरू कर दूंगी. शुभमन गिल ने भी फैन को कमेंट किया कि शुरू कर दो पढ़ना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं