कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं. अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के कुछ दिनों बाद, कियारा ने अपने पति और बेटी साराया मल्होत्रा के साथ अपनी जिंदगी की कुछ झलकियां शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपने काम, सिद्धार्थ और बेटी के साथ छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में कियारा पूल के किनारे धूप का मजा लेती दिख रही हैं. अगली तस्वीर में बीच पर रेत में परिवार के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं.
दूसरी तस्वीरों में कपल अपनी वेकेशन को फुल इंजॉय करते दिख रहे हैं. मिरर सेल्फी लेने से लेकर पहाड़ों के शानदार नजारे के साथ झील के किनारे आराम से दिन बिताने तक. हालांकि कियारा ने अपनी बेटी का चेहरा छिपाकर रखा, लेकिन बीच पर घूमने के दौरान उन्होंने बच्ची के छोटे-छोटे पैरों की एक झलक जरूर दिखाई. फैन्स तस्वीरों में कियारा के चेहरे पर दिख रहे ग्लो से बहुत इम्प्रेस हुए. एक फैन ने कियारा की तस्वीरों पर कमेंट किया, "मम्मा ग्लो". एक और फैन ने लिखा, "मदरहुड आप पर किसी कविता जैसा लगता है." एक और कमेंट में लिखा था, "मम्मा - आप चमक रही हैं".
जब कियारा आडवाणी ने अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी
कियारा ने 7 अक्टूबर को अपनी, सिद्धार्थ और साराया की एक तस्वीर शेयर करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की, जिसमें वे बुने हुए बेबी बूट्स का एक जोड़ा पकड़े हुए थे. इंस्टाग्राम पर कैप्शन में कियारा ने लिखा, "एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं 👼 हमारा दिल प्यार से भरा हुआ है."
मदरहुड पर कियारा आडवाणी
कियारा और सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी साराया का स्वागत किया था. मां बनने के बाद कियारा ने काम पर वापसी की और इस साल यश और उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज हुई. इसे उन्होंने 'करियर को नई दिशा देने वाला' रोल बताया था. राज शमानी के साथ बातचीत के दौरान, कियारा ने बताया कि कैसे मदरहुड ने उनमें एक बड़ा व्यक्तिगत बदलाव लाया, जिससे उनके सोचने, महसूस करने और फैसले लेने का तरीका बदल गया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मां बनने से पहले और मां बनने के बाद, मैं पूरी तरह से एक अलग इंसान हूं. हर तरह से. अब मैंने इसे स्वीकार भी कर लिया है. मैं अपनी बेटी के लिए एक मिसाल बनना चाहती हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं