बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया, कि उनके घर में एक बार फिर से खुशियां दस्तक देने वाली हैं. 7 अक्टूबर को कियारा और सिद्धार्थ ने इस पोस्ट को शेयर किया. कपल ने एक फोटो को पोस्ट किया, जिसमें कियारा, सिड और उनकी बेटी के हाथ के साथ ऊन से बने मोजे रखे हुए थे. इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि, “Blessed once again with the greatest gift of all. Our hearts are so full of love and gratitude.” यानि दोनों एक बार फिर जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में कदम रखने वाले हैं. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर होते ही उनके फैंस बधाई देने लगे. खास बात ये है कि करीब एक साल पहले 15 जुलाई 2025 को दोनों बेटी के माता-पिता बने थे.
7 फरवरी 2023 को रचाई थी शादी
सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में करीबी दोस्तों और फैमिली के बीच में शादी की थी. बात करें इनकी लव स्टोरी की तो इसकी शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' के दौरान हुई थी. इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया और इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग भी चर्चा में आने लगी. हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते को काफी लंबे समय तक प्राइवेट रखा था.
यह भी पढ़ें | टॉक्सिक के दौरान प्रेग्नेंट थीं कियारा आडवाणी, जब कोस्टार यश को पता चला तो आंखों में आंसू के साथ कही थी ये बात
2025 को पहली बार बने थे माता-पिता
2023 में शादी के दो साल बाद सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी दी. फरवरी 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर हाथों में बेबी सॉक्स की फोटो शेयर करके पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. इसके कुछ महीनों बाद 15 जुलाई 2025 को उनके घर बेटी ने जन्म लिया. नवंबर 2025 में दोनों ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रिवील किया था.
अब फिर गूंजेगी किलकारी
पहली बेटी के जन्म के करीब 15 महीने बाद सिद्धार्थ और कियारा ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं. यानी अब सरायाह जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं और सिद्धार्थ-कियारा का परिवार एक बार फिर बढ़ने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं