क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को अपने 'कबीर सिंह' के को-स्टार शाहिद कपूर को थप्पड़ मारने का मन हुआ था? पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में दोनों के आने पर कियारा ने खुलासा किया कि शाहिद ने उन्हें 'कबीर सिंह' के सेट पर आठ घंटे तक इंतजार कराया क्योंकि वह अगले सीन में कौन से जूते पहनेंगे, इस पर चर्चा में बिजी थे. एपिसोड के बिंगो सेक्शन के दौरान, कियारा ने बताया कि शूटिंग का मेरा तीसरा या चौथा दिन था, और मुझे आठ घंटे तक इंतजार कराया गया क्योंकि अगले सीन में शाहिद कौन से जूते पहनेंगे, इस पर चर्चा हो रही थी.
कियारा की बात से सहमत होते हुए होस्ट करण जौहर ने कहा कि अगर मुझे जूतों पर चर्चा के लिए आठ घंटे इंतजार कराया जाता, तो मैं भी थप्पड़ मार देता. 'कबीर सिंह' की बात करें तो 2019 में रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्टर किया था. इस प्रोजेक्ट को टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे ने प्रोड्यूस किया है.

Photo Credit: kabir singh
गौरतलब है कि 'कबीर सिंह' वांगा की अपनी तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है, जिसमें विजय देवरकोंडा ने अभिनय किया था. कियारा की निजी जिंदगी की बात करें तो, वह जल्द ही अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. 7 अक्टूबर को कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की.
इस कपल ने अपनी बच्ची साराया की एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने माता-पिता को आइवरी रंग के बुने हुए जूते दे रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक बार फिर सबसे बड़े उपहार से धन्य हो गए हैं... हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा है."
खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा को अपनी फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था और उन्होंने फरवरी 2023 में राजस्थान में एक भव्य पारंपरिक समारोह में शादी की थी. उन्होंने जून 2025 में अपनी पहली संतान, एक बेटी का स्वागत किया.
यह भी पढ़ें: 16 साल पहले मल्लिका शेरावत ने सांप को किया किस, इमरान हाशमी पर तंज कर कहा था- जिस सांप को चूमा वो बेहतर था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं