अंतरिक्ष में न जाने कितनी ही चीजें घूम रही हैं. हर साल साइंटिस्ट बहुत सी चीजों का अध्ययन करते हैं और आसान भाषा में उसे आम लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं. इसके बावजूद इस असीम संसार में ऐसा कुछ छूट ही जाता है या नजर आता है जो चौंकाने वाला होता है. नासा (NASA) की ताजा तस्वीरें भी कुछ ऐसी हैं. जो देखने में किसी को क्यूट लग सकती हैं तो किसी को अमेजिंग लग सकती हैं. वैसे तो ये तस्वीरें अंतरिक्ष की ही हैं. लेकिन जो आकार उनमें नजर आ रहा है, वो हैरान करने वाला है. यही वजह हो सकती है कि खुद नासा ने भी इन तस्वीरों को दिलचस्प तरीके से शेयर किया है और उसके डिटेल भी बताए हैं.
अंतरिक्ष में पेंगुइन और अंडा
नासा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें कुछ अजीब से आकार की आकृति नजर आ रही है. दोनों आकृति नीले रंग की है. एक आकृति जो अंडे के शेप की है उसमें कुछ और नजर नहीं आ रहा. लेकिन दूसरा शेप जो थोड़ा बड़ा भी है, उसके भीतर लाल और गुलाबी रंग के शेप्स और चमक दिख रही है. खुद नासा ने इसके बाद जो पिक शेयर की है. उसमें इन पर कुछ और लाइन ड्रॉ करते इन्हें पेंगुइन और अंडे के आकार का बताया है. नासा ने अंडे के आकार की गैलेक्सी पर सिंपल आउटलाइन की है. जबकि दूसरी बड़ी गैलेक्सी पर आंख और पर भी बनाया है. जो इसे बिलकुल पेंगुइन जैसा दिखा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पेंगुइन और अंडे का रहस्य
इस तस्वीर के बारे में नासा ने बताया कि इन्हें Spitzer और नासा हबल स्पेस टेलिस्कोप से खींचा गया है. ये गैलेक्सी पृथ्वी से, एंड्रोमेडा गैलेक्सी से भी दस गुना ज्यादा की दूरी पर स्थित है. इसमें जो पेंगुइन जैसा हिस्सा है वो किसी फोर्स की वजह से खिंचा हुआ है. जिसमें गैस और कुछ स्टार्स भी नजर आ रहे हैं. जबकि अंडे जैसा हिस्सा सामान्य रूप से स्थित सितारों की वजह से एकदम स्मूथ नजर आ रहा है. नासा ने ये भी अनुमान लगाया है कि समय के साथ साथ ये दोनों गैलेक्सी एक दूसरे के नजदीक आ जाएंगी और एक हो जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं