विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर हमला, निशाने पर थे सलमान खान; घर की हुई थी रेकी, अब गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा और सख्त

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के बाद मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. इसका असर अब सलमान खान की सुरक्षा पर भी दिख रहा है. बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कमांडो तैनात किए गए हैं.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई
NDTV
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी
  • सलमान खान की सुरक्षा में शामिल किए गए अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान
  • गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कमांडो तैनात
मुंबई:

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसी बीच अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है. मुंबई पुलिस और कमांडो यूनिट के जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. सिक्योरिटी के पास अत्याधुनिक हथियार भी हैं. इस बीच सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई. NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वालों ने 'सल्लू' के घर की रेकी भी थी. हाल ही में सलमान एयरपोर्ट पर देखे गए थे, उसके साथ जो सुरक्षाकर्मी था उसके पास बड़ी सी बंदूक थी.

सुरक्षा घेरे में शामिल किए गए कमांडो

NDTV को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. मुंबई पुलिस के जवानों के साथ प्रशिक्षित कमांडो भी सुरक्षा में शामिल किया गया है. सिक्योरिटी एजेंसियों ने उनके आवास और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा कर्मियों की पहले से ज्यादा तैनाती की गई है.

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले की जांच चल रही है. इस दौरान एक अहम जानकारी सामने आई है. मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक टाइगर श्रॉफ मामले में पकड़े गए गए तीनों आरोपियों ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर की रेकी भी की थी. हालांकि वहां पहले से मौजूद कड़ी पुलिस सुरक्षा और तैनात जवानों को देखकर वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और लौट गए.

सलमान खान पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में हैं और उन्हें पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं. अप्रैल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना भी हुई थी.

MP5 SD6 सबमशीन गन जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी

सलमान खान सिक्योरिटी में शामिल कुछ जवानों को एडवांस हथियार उपलब्ध दिए गए हैं. सिक्योरिटी टीम के पास MP5 SD6 सबमशीन गन भी मौजूद है. यह हथियार जर्मनी की हथियार निर्माता कंपनी हेकलर एंड कोच (Heckler & Koch) द्वारा बनाए गए हैं. इससे 9×19 मिमी पैराबेलम गोली को फायर कर सकते हैं. ये हैंडगन अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण क्लोज प्रोटेक्शन ड्यूटी के लिए उपयुक्त मानी जाती है.

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ी निगरानी

मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. आवास के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है.

फिलहाल जामनगर में हैं सलमान खान

हालांकि बढ़ाई गई सुरक्षा के बीच सलमान खान इस समय मुंबई में मौजूद नहीं हैं. वह सोमवार दोपहर जामनगर के लिए रवाना हो गए थे. बताया गया है कि अभिनेता जामनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं. उनके मुंबई लौटने तक सुरक्षा एजेंसियां उनके आवास और अन्य संबंधित स्थानों पर सतर्क निगरानी बनाए हुए हैं. फिलहाल टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच जारी है. इसी बीच सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाए जाने को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एहतियाती कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें : पुलिस तैनात ना होती तो टाइगर श्रॉफ की जगह सलमान खान पर चलने वाली थी गोलियां! पूछताछ में बताया क्या थी असल प्लानिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Security, Tiger Shroff Firing Case, Galaxy Apartment, Tiger Shroff Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com