भारत की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मायानगरी मुंबई की लोकल ट्रेन लाखों लोगों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है. सपनों का यह शहर यूं तो कई चीजों के लिए मशहूर है, लेकिन लाखों खूबियों के बाद भी यह शहर कई मामलों में बदनाम भी है, जिनमें से एक है यहां का ट्रैफिक. यहां का ट्रैफिक अच्छे-अच्छों को रुला सकता है. अक्सर यहां की सड़कों पर घंटों तक लगा जाम देखने को मिल जाता है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही रहते हैं. देखा जाए तो बढ़ती आबादी के बीच आलम यह है कि सड़कों पर गाड़ियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते आए दिन यहां के लोगों को जाम जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हाल ही में मुंबई के जाम से यहां के नामी अरबपति और बिजनेसमैन निरंजन हीरानंदानी भी परेशान होते दिखे, जिसके बाद वे मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करते दिखे.
मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर (Hiranandani In mumbai local)
सोशल मीडिया पर अरबपति निरंजन हीरानंदानी का मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि, ऐसा उन्होंने समय बचाने के लिए किया, ताकि वे वक्त पर दफ्तर पहुंच जाए. बताया जा रहा है कि, इसके लिए उन्होंने मुंबई से उल्हासनगर जाने के लिए लोकल ट्रेन का इस्तेमाल किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हीरानंदानी समूह के 73 वर्षीय सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक ने खुद के ऑफिशियल अकाउंट (n_hiranandani) से अपनी यात्रा की झलकियां साझा कीं हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, 'मुंबई से उल्हासनगर तक की यात्रा बहुत आनंददायक रही है. समय की बचत करने और शहरी ट्रैफिक से बचने के लिए लोकल ट्रेन में सफर किया. #mumbaitrains' उनके इस पोस्ट पर व्यूज का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं