विज्ञापन

मुंबई लोकल में चलता-फिरता 'मंदिर', ट्रेन में मां दुर्गा की आरती कर रहे यात्री, सुरक्षा पर सवाल

लोकल ट्रेन के डिब्बे में मंदिर जैसा माहौल है. सभी  भक्त माता की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं. लेकिन कई लोगों का कहना है कि चलती ट्रेन में दीया जलाने से ट्रेन में आग लगने का खतरा हो सकता है.

मुंबई लोकल के डिब्बे में हो रही मां दुर्गा की पूजा आरती.
NDTV
  • नवरात्रि के दौरान मुंबई लोकल ट्रेन के एक डिब्बे में मंदिर बनाए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
  • यात्री चलती लोकल ट्रेन में नवरात्रि में मां दुर्गा की भजन और आरती कर रहे हैं ट्रे
  • कुछ लोगों का कहना है कि दीया जलाने से आग लगने का खतरा है. यह रेलवे नियमों का उल्लंघन है
मुंबई:

नवरात्रि के दौरान मुंबई की एक लोकल ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक डिब्बे को भगवा झंडियों से सजाया गया है और चलती ट्रेन में लोग मां दुर्गा की आरती कर रहे हैं. जिसने यात्रियों की सुरक्षा नियमों और धार्मिक आस्था के बीच बड़ी बहस छेड़ दी है. वीडियो में ट्रेन का यह डिब्बा सजा-धजा दिखाई दे रहा है. वहां पर मां दुर्गा की आरती चल रही है. इस वीडियो पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

ट्रेन में पूजा रेलवे नियमों का उल्लंघन

कुछ लोग इसे भागदौड़ भरी जिंदगी में मुंबईकरों की अटूट भक्ति बता रहे हैं. वहीं वहीं यात्री संगठनों ने इसे रेलवे नियमों का उल्लंघन बता रहे हैं. उनका कहना है कि चलती ट्रेन में दीया और अगरबत्ती जलाना आग लगने का बड़ा कारण बन सकता है. सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल धार्मिक आयोजनों के लिए नहीं होना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई लोकल का डिब्बा बना चलता-फिरता मंदिर

सामने आए वीडियो में लोकल ट्रेन का डिब्बा भगवा झंडियों से सजा हुआ है. बहुत से लोग उसमें बैठे हुए हैं. दीवार पर मां दुर्गा की प्रतिमा लगी है. वहीं कई यात्री हाथ में पूजा की थाली लिए मां दुर्गा की आरती करते दिखाई दे रहे हैं. ट्रेन के डिब्बे में माता के भजन भी बज रहे हैं. सभी यात्री माता के भजनों पर झूम रहे हैं. कुछ लोग ताली बजा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग मजीरे बजाते दिखाई दे रहे हैं. सभी भक्ति में सराबोर हैं. 

चलती ट्रेन में हो रही माता की आरती

लोकल ट्रेन के डिब्बे में मंदिर जैसा माहौल है. सभी  भक्त माता की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं. लेकिन कई लोगों का कहना है कि चलती ट्रेन में दीया जलाने से ट्रेन में आग लगने का खतरा हो सकता है. मुंबई लोकल में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. इससे उनकी जान जोखिम में पड़ सकती है. दीया की वजह से ट्रेन में आग लग सकती है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है. इससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है. 

ये भी पढे़ं-Navratri Ashtami 2026: आज या कल... कब करें मां महागौरी की पूजा? जानें हवन और पारण का समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Mumbai Local Train, Navratri Maa Durga, Maa Durga Puja Navratri, Mumbai Local Trains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com