कहते हैं कि मां अपने बच्चों को जान से भी ज्यादा प्यार करती है. हर विषम परिस्थिति में मां अपनी संतान का ख्याल रखती है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपनी 10 महीने की बेटी को छोड़कर ट्रेन से ड्यूटी पर वापस जा रही है. जाने के क्रम में वो खुद को रोक नहीं पाई. स्टेसन पर ही फुट-फुट कर रोने लगी. अपने पति को गले लगाकर वो रोने लगी. यह वीडियो बहुत ही ज्यादा भावुक कर रहा है. देश की सेवा के सामने सुरक्षाकर्मी ने ममता का भी त्याग कर दिया. इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी कर रहे हैं.
नोट- सोशल मीडिया पर यह वायरल स्टोरी इसी दावे के साथ शेयर किए जा रहे हैं. एनडीटीवी इस ख़बर की पुष्टि नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें वायरल वीडियो
जब देश की ज़िम्मेदारी के सामने घर की ज़िम्मेदारी हार जायें
— subhash Vajpayee (@subhashbajpai18) March 20, 2023
कोल्हापुर की वर्षणी पाटिल अपने दस महीने के बच्चे को छोड़ अपनी ड्यूटी पर वापस जाती हुई। ऐसी माताओं पर हर देशवासी को गर्व है।
pic.twitter.com/Nm2nA1CFTj
वायरल हो रहे इस वीडियो को @subhashbajpai18 नाम के यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 1 लाख 40 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. इस वीडियो के साथ सुभाष ने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जब देश की ज़िम्मेदारी के सामने घर की ज़िम्मेदारी हार जाये. कोल्हापुर की वर्षणी पाटिल अपने दस महीने के बच्चे को छोड़ अपनी ड्यूटी पर वापस जाती हुई। ऐसी माताओं पर हर देशवासी को गर्व है.
सोशल मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मी का नाम वर्षणी पाटिल है. ये अपनी ड्यूटी पर वापस आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची को गोद में लेकर रोए जा रही हैं. कभी पति से तो कभी परिजनों को गले लगा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी इमोशनल कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं