Viral News: महज 6 साल की उम्र में चैरिटी के लिए 10 डॉलर जुटाने का सपना देखने वाली एक बच्ची ने अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर ऐसा काम कर दिखाया है, जो आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन गया है. दोनों बहनों ने नींबू पानी की स्टॉल (Lemonade Stand) लगाकर करीब 55 हजार डॉलर जुटा लिए हैं. नींबू-पानी बेचकर इकट्ठा किया गया पैसा द साल्वेशन आर्मी (Salvation Army) के परिवार सेवा कार्यक्रमों में दिया गया. ये स्थानीय परिवारों को भोजन और आश्रय में मदद करते हैं.
प्रेरणा बनी अमेरिका की दोनों बहनें
दुनिया के लिए प्रेरणा बनी 2 बहनों की कहानी अमेरिकी की है. जहां पर Grace Hendrian ने अपनी छोटी बहन June Hendrian के साथ मिलकर यह कदम उठाया था. अमेरिका के इलिनोइस (Illinois) में दोनों बहनों ने नींबू-पानी की स्टॉल (Lemonade Stand) लगाकर 7 साल में करीब 55 हजार डॉलर जुटाए हैं. Grace Hendrian ने 2019 में नींबू-पानी बेचना शुरू किया था. वह उस समय 6 साल की थीं. उन्होंने अपनी मां केलेया हेंड्रियन से चैरिटी के लिए पैसा जुटाने के बारे में पूछा था.
पहले साल इकट्ठा कर लिए थे 1000 डॉलर
ग्रेस ने सबसे पहले 10 डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा तो उनके पिता एडम ने 100 डॉलर करने को कहा. इस उन लोगों ने पहले ही साल में 1000 डॉलर से अधिक राशि इकट्ठा कर ली. 2019 में द साल्वेशन आर्मी के फैमिली चैरिटी को दान की गई राशि का इस्तेमाल किया गया. पर जैसे-जैसे लोगों में इसको लेकर रुचि बढ़ी तो नींबू-पानी की स्टॉल को लेकर सामुदायिक कार्यक्रम में बदल दिया.
2022 में ग्रेस और जून ने अन्य बच्चों व परिवार को इस कार्यक्रम में शामिल होने को कहा. जिसमें कई सारे लोग शामिल हैं. WGEM न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, एक साल में ही यह कार्यक्रम कई स्टॉलो तक पहुंच गया. धीरे-धीरे करके 7 साल में ग्रेस, जून, उनके परिवार और समुदाय के अन्य सदस्यों ने साल्वेशन आर्मी के लिए लगभग 55,000 डॉलर जुटाए.
2023 तक यह राशि 33,000 डॉलर और 2025 तक 45,000 डॉलर से अधिक हो गई थी.
साल्वेशन आर्मी ने बहनों को किया सम्मानित
2026 में 7 साल के इस प्रयास के अंत तक कुल राशि लगभग 55,000 डॉलर (करीब 50 लाख रुपये अधिक) तक पहुंच गई. बहनों को उनके काम के लिए साल्वेशन आर्मी (Salvation Army) द्वारा औपचारिक रूप से सम्मानित भी किया गया. ग्रेस और जून को क्विंसी क्षेत्र के लिए 2022 का साल्वेशन आर्मी वॉलंटियर्स ऑफ द ईयर नामित किया गया.
इस अभियान के समाप्त होने तक ग्रेस 13 साल और जून 10 साल की हो गईं हैं. इसी के साथ उनके परिवार ने फैसला लिया है कि 2026 लेमन-एड स्टैंड फॉर गुड का अंतिम आधिकारिक सीज़न होगा. हालांकि, बहनों की योजना है कि आगे फंड इकट्ठा करने के कार्यक्रमों के लिए स्वयंसेवक और मार्गदर्शक के रूप में द साल्वेशन आर्मी की मदद करना जारी रखेंगी.
यह भी पढे़ं-
20 देश घूम चुके अमेरिकी युवक ने भारत का बताया अनुभव, कहा- अमेरिका में ऐसा नहीं है
लंदन में पहले ही दिन लुटते-लुटते बचा भारतीय CEO, बोला- 1000 गुना ज्यादा सुरक्षित है अपना इंडिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं