विज्ञापन

अनंत सिंह की बेटी की शादी के पंडाल में घुसा सांप; युवक ने हाथ से नचाकर फेंका; VIDEO

पटना के नदवां स्थित विवाह समारोह में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. इसी बीच शादी के पंडाल में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया.

अचानक एक सांप निकल आया
NDTV
  • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में उनके पैतृक गांव नदवां में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.
  • शादी समारोह में कई वीवीआईपी हेलीकॉप्टर उतरे और देश-प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं.
  • शादी स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी, कई मेहमानों को शादी तक पहुंचने के लिए करीब दस किलोमीटर पैदल चलना पड़ा.

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर उनके पैतृक गांव नदवां में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है. शादी समारोह में देश-प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों की मौजूद है और अब तक कई वीवीआईपी हेलीकॉप्टर गांव में उतर चुके हैं. मेहमानों के लिए भव्य भोजन व्यवस्था के साथ-साथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है. इसी बीच शादी के पंडाल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक सांप निकल आया. सांप को देखकर कुछ देर के लिए लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन एक युवक ने साहस दिखाते हुए उसे अपने हाथ में उठा लिया. युवक ने कुछ देर तक सांप को नियंत्रित रखा और फिर उसे पंडाल से दूर फेंक दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिवांगी सिंह की शादी में शामिल होने के लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ रहा है. हालात ऐसे हैं कि कई मेहमानों को शादी स्थल तक पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है. बाढ़ रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां दूर-दूर से आए समर्थक और शुभचिंतक शादी में शामिल होने के लिए जुट रहे हैं. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने इस खास मौके पर सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर के लोगों को आमंत्रित किया है. यही वजह है कि उनके पैतृक गांव नदवां में मेले जैसा माहौल बना हुआ है.

पटना के नदवां स्थित विवाह समारोह में मेहमानों का पहुंचना लगातार जारी है. इस भव्य आयोजन में देश की कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हो रही हैं. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व सांसद साधु यादव ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को शुभकामनाएं दीं. इस दौरान साधु यादव ने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे बिहार और समाज की बेटी का विवाह है. उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है. शादी समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और आम लोग भी शामिल हो रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें : 5 लाख लोगों का खाना, 500 हलवाई... अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए पूरे नदवां में दिवाली जैसी रंगत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh Daughter Wedding, Shivangi Singh Marriage, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com