नए साल के जश्न में राष्ट्रीय राजधानी में मोबाइल चोरों ने खूब हाथ की सफाई दिखाई. यह अलग बात है कि दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनाट प्लेस में राजधानी की पुलिस इन शातिर चोरों पर उनसे कहीं ज्यादा भारी साबित हुई. जश्न मनाने आए लोगों के कीमती मोबाइलों पर चोरों ने जहां ताबड़तोड़ हाथ साफ किया, वहीं सादा कपड़ों में भीड़ में मौजूद दिल्ली पुलिस ने इन चोरों को मौके पर ही दबोचने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी.
New Year की रात बर्तन मांज रहा था लड़का, अचानक आया दोस्त का फोन तो किया ऐसा... देखें मजेदार Video
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गुरुवार शाम आईएएनएस से बात करते हुए नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ईश सिंघल ने कहा, "नए साल के पहले दिन हमें पता था कि इंडिया गेट और कनाट प्लेस में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचेंगे. इसी के मद्देनजर हमने तिलक मार्ग और कनाट प्लेस थाने के अधिकांश पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भीड़ के बीच उतार दिया था, ताकि भीड़ में मौजूद संदिग्ध किस्म के लोगों को मौके पर ही दबोचा जा सके."
डीसीपी ने आईएएनएस से आगे कहा, "चौकसी टीम का इंचार्ज बनाया गया कनाट प्लेस सब-डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अखिलेश्वर स्वरुप और एसएचओ इंस्पेक्टर कनाट प्लेस विनोद नारंग को. टीम में शामिल किया गया कनाट प्लेस थाने में तैनात मोबाइल चोरों को दबोचने में माहिर सब-इंस्पेक्टर राहुल सिंह, सहायक उप-निरीक्षक जयपाल सिंह, हवलदार अजीत शर्मा और दो सिपाही सुमित व अशोक को. बुधवार को शाम होते-होते जैसे-जैसे कनाट प्लेस में भीड़ बढ़ी, वैसे-वैसे मोबाइल चोर सक्रिय होते गए. शाम करीब पांच बजे एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इनर सर्किल में उसका आईफोन जेब से निकाल लिया गया है.
बच्चे के क्रिकेट स्टाइल के 'फैन' हुए सचिन तेंदुलकर, Video ट्वीट कर बोले- '2020 की शुरुआत...'
पुलिस टीम ने तुरंत सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से मोबाइल चोरों की गुपचुप पहचान कर ली. पहचान होने के एक घंटे के अंदर ही दिल्ली के कुख्यात जेबतराश और मोबाइल चोर सन्नी, सतनाम (दोनों तिलक नगर निवासी), टाइगर नौनिया सहित चार कुख्यात मोबाइल चोरों को मौके पर दबोच लिया."
कुर्सी को हवा में रखकर बुजुर्ग ने बचाई बल्ली की जान, 8 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video
जिला डीसीपी के मुताबिक, "टाइगर नौनिया आदर्श नगर, आजादपुर, सन्नी और सतनाम तिलक नगर, दिल्ली के रहने वाले हैं. इनकी गिरफ्तारी से चोरी के चार मामले सुलझे हैं, जबकि आईफोन सहित 11 कीमती मोबाइल भी इनके कब्जे से जब्त किए गए. जब्त कीमती मोबाइलों की कीमत लाखों में है। इस मोबाइल चोर गैंग के भंडाफोड़ से कनाट प्लेस थाना इलाके में 31 दिसंबर 2019 से 1 जनवरी 2020 के बीच चोरी हुए 18 में से 11 मोबाइल बरामद हो गए."
मोबाइल चोर सन्नी की गिरफ्तारी से वसंत कुंज दक्षिण, तिलक नगर, विकास पुरी थाने में दर्ज चार मामलों का पदार्फाश हुआ है, जबकि सन्नी के साथी चोर सतनाम सिंह के पकड़े जाने से तिलक नगर थाने में दर्ज दो मामलों की खुलासा हो गया है.
डीसीपी ईश सिंघल के मुताबिक, "कनाट प्लेस थाने में दर्ज अन्य मोबाइल चोरी के मामलों के बारे में भी इस गैंग से कई जानकारियां मिली हैं, कुछ ऐसे मोबाइल भी इस गिरोह से जब्त किए गए हैं, जिनके बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गई. इन मोबाइल के मालिकों को कनाट प्लेस पुलिस तलाशने में जुटी हुई है. गिरफ्तार मोबाइल चोरों को पुलिस ने गुरुवार को ही दिल्ली की एक अदालत में पेश किया। अदालत ने इन्हें जेल भेज दिया."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं