विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

नाश्ते में भी नंबर वन निकला इंडिया, Taste Atlas की टॉप 50 लिस्ट में 3 देसी डिशों की एंट्री

मशहूर फूड और ट्रैवल गाइड Taste Atlas ने हाल ही में जून 2025 की अपनी नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें दुनिया के टॉप 50 ब्रेकफास्ट डिशेज में भारत की तीन लोकप्रिय डिशों ने जगह बनाई है

नाश्ते में भी नंबर वन निकला इंडिया, Taste Atlas की टॉप 50 लिस्ट में 3 देसी डिशों की एंट्री
पराठा बना इंटरनेशनल स्टार, मिसल पाव और छोले भटूरे के साथ पहुंचा दुनिया के टॉप ब्रेकफास्ट में

Three Indian Dishes Ranked Among 50 Best Breakfasts In The World: भारत के पारंपरिक नाश्ते अब सिर्फ स्वाद का नहीं, बल्कि वैश्विक मान्यता का हिस्सा भी बन गए हैं. मशहूर फूड और ट्रैवल गाइड Taste Atlas ने हाल ही में जून 2025 की अपनी नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें दुनिया के टॉप 50 ब्रेकफास्ट डिशेज में भारत की तीन लोकप्रिय डिशों ने जगह बनाई है. महाराष्ट्र का चटपटा मिसल पाव 18वें नंबर पर, उत्तर भारत का सदाबहार पराठा 23वें स्थान पर और दिल्ली का आइकोनिक स्ट्रीट फूड छोले भटूरे 32वें नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रहा है.

टॉप 50 लिस्ट में 3 देसी डिशों की एंट्री (best breakfast dishes)

Taste Atlas ने मिसल पाव की तारीफ़ करते हुए लिखा है, एक असली मिसल का तीखा होना ज़रूरी है, साथ ही इसका बेस कुरकुरा होना चाहिए. यह देखने में एक कलाकृति जैसा होना चाहिए. लाल, नारंगी, हरे और भूरे रंगों का सुंदर मेल. महाराष्ट्र में खासतौर पर सुबह के नाश्ते में इसे बेहद पसंद किया जाता है. कई घरों में इसे घर पर ही बनाकर खाया जाता है. अगर आप भी मिसल पाव ट्राय करना चाहते हैं, तो इसका रेसिपी इंटरनेट पर आसानी से मिल सकता है.

यहां देखें पोस्ट

Taste Atlas की लिस्ट में छाया देसी स्वाद (Top Indian breakfasts 2025)

इसके अलावा, उत्तर भारत के मशहूर पराठे...चाहे वह आलू, गोभी, पनीर या दाल के हों. देशभर में खाए जाते हैं और हर क्षेत्र में उनके अलग-अलग स्वाद और अंदाज़ देखने को मिलते हैं. वहीं, दिल्ली के दिल में बसने वाला छोले भटूरे, एक ऐसा कॉम्बो है जो हर स्ट्रीट फूड लवर की पसंद होता है. Taste Atlas की लिस्ट में इसकी मौजूदगी इस डिश की लोकप्रियता को और पुख्ता करती है.

मिसल पाव और छोले भटूरे ने मचाया धमाल (Taste Atlas breakfast list 2025)

इसके अलावा Taste Atlas की वेबसाइट पर रैंक 51 से 100 तक की लिस्ट में भी कई भारतीय व्यंजन शामिल हैं. जैसे- निहारी, श्रीखंड और पालक पनीर. इससे पहले, Taste Atlas की बेस्ट ब्रेड्स की लिस्ट में भी कई भारतीय ब्रेड्स को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली थी. यह रैंकिंग न सिर्फ भारतीय खाने के स्वाद की, बल्कि इसकी सांस्कृतिक विविधता और लोकप्रियता की भी गवाही देती है. अब भारतीय नाश्ते सिर्फ घरों में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Breakfast Dishes, Indian Food, Misal Pav, Food News, Viral News, Trending News, Chole Bhature, Paratha, Best Breakfasts In The World Taste Atlas, Taste Atlas List, Taste Atlas Rankings, Top Indian Breakfasts 2025, Taste Atlas Indian Food Ranking, Misal Pav Taste Atlas, Best Parathas In World, Chole Bhature International Rank, Indian Street Food World Ranking, Global Indian Cuisine, Taste Atlas Breakfast List 2025, Top Breakfast Dishes India, Viral Indian Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com