शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'जवान' का जादू सिनेमा हॉल पर छाया हुआ है. थियेटर में पब्लिक की भीड़ से इस जादू का अंदाजा लगाया जा सकता है. यूं तो अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बुलेट से भी तेज रफ्तार से दौड़ रही 'जवान' जमकर कलेक्शन कर रही है. वहीं इससे भी तेज फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर लोग 'जवान' फिल्म के गाने पर जमकर रील्स और वीडियो बना रहे हैं. कुछ समय पहले इंटरनेट पर कुछ फैंस के वीडियो भी सामने आए थे, जो मेट्रो ट्रेन के अंदर 'जवान' फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आए थे. अब इसी क्रम में एक बार फिर एक और वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक लड़की मेट्रो शाहरुख खान के बैंडेड लुक को रीक्रिएट कर, अपने दमदार डांस से पब्लिक का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.
यहां देखें वीडियो
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'जवान' फिल्म ने न सिर्फ बड़े पर्दे पर तहलका मचाया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी गर्दा मचा दिया. यही वजह है कि अब फैंस अपने तरीके से इस रील्स और वीडियो बनाकर अपनी खुशी साझा कर रहे हैं. हाल ही में मेट्रो के अंदर का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें शाहरुख खान के बैंडेड लुक को रीक्रिएट कर, 'बेकरार करके हमें यूं न जाइए' (Beqarar Karke Hamen Yun Na Jaiye) गाने पर डांस किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को _sahelirudra_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
2 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'लेडी जवान.' वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इतना कॉन्फिडेंस है तो मानना पड़ेगा.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतनी भीड़ के सामने डांस कर पाना अपने आप में बहुत बड़ी बात है.' तीसरे ने लिखा, 'बहन तुमको अपने आप को देखकर हंसी क्यों नहीं आती?'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं